विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2026

हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया. 725 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है.

हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान के हनुमानगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया

Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई.

डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामद

एएसपी अरविंद विश्नोई के अनुसार संगरिया क्षेत्र में पुलिस ने 725 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह बरामदगी नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है.

नाकाबंदी में पकड़े गए तस्कर

पुलिस टीम ने भारतमाला रोड पर रोही रतनपुरा के पास नाकाबंदी की हुई थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उनके पास से मादक पदार्थ बरामद हुआ और तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिमरजीत सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है. दोनों आरोपी पंजाब के बठिंडा जिले के रामसरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस को शक है कि ये अंतर्राज्यीय स्तर पर तस्करी से जुड़े हुए हैं.

कांस्टेबल की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में संगरिया थाने के कांस्टेबल सुखजोत सिंह की अहम भूमिका रही. उनकी सतर्कता और सूचना के आधार पर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है.

नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी अमर सिंह के नेतृत्व में टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है. उनसे जुड़े अन्य तस्करों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है.

यह भी पढ़ें- दौसा: लालसोट 276 सालों से चली आ रही परंपरा का जादू, गणगौर महोत्सव में जुटे हजारों लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com