राजस्थान में बम की धमकी देने वाले ने पहली बार बोला 'सॉरी', ई-मेल में जान बचाने के लिए दी हिदायत

राजस्थान में सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर को एक बार फिर ईमेल के जरिए आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत डाकघर खाली कराकर गहन जांच की लेकिन किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर को एक बार फिर ईमेल के जरिए आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है.

Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर बुधवार को एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की भागदौड़ देखने को मिली. जिले के मुख्य डाकघर को ईमेल के जरिए आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई. सूचना मिलते ही डाकघर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के लिहाज से पूरे भवन को खाली कराया गया.

ईमेल से मिली धमकी

जानकारी के अनुसार कोटा रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बुधवार सुबह करीब 6:43 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ. इस ईमेल में 15 सायनाइड गैस से आईईडी ब्लास्ट कर सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर को उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी.

11:40 बजे पुलिस को मिली सूचना

मानटाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 11:40 बजे डाक अधीक्षक ने फोन कर इस धमकी की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मानटाउन थाना पुलिस और डीएसबी टीम तुरंत मुख्य डाकघर पहुंच गई.

डाकघर को कराया खाली

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले डाकघर में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया. इसके बाद पूरे भवन को खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया.

Advertisement

मशीनों से की गई गहन जांच

डीएसबी टीम ने एचएचएमडी और डीएफएमडी मशीनों की मदद से डाकघर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की. अलमारियों, कंप्यूटर, मेज, रैक और फाइलों सहित पूरे कार्यालय परिसर को ध्यान से खंगाला गया. हर कमरे और आसपास के क्षेत्र की भी जांच की गई. करीब काफी समय तक चली तलाशी के बाद भी पुलिस को डाकघर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली.

मंगलवार को भी मिली थी धमकी

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को भी इसी तरह ईमेल के जरिए मुख्य डाकघर को उड़ाने की धमकी मिली थी. उस दिन भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की जांच की थी लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था.

Advertisement

शरारती तत्व पर शक

पुलिस का मानना है कि कोई शरारती तत्व बार-बार इस तरह की झूठी धमकियां देकर प्रशासन और लोगों में डर फैलाने की कोशिश कर रहा है. फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: जयपुर में 1.65 लाख रुपये के पार पहुंचा सोना, चांदी की कीमतों में भी भारी हलचल

Advertisement