विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2026

राजस्थान में सरकारी दवा खरीद में घोटाला, MRP से ज्यादा दाम पर खरीदी... CMHO ने शुरू की जांच

सरकारी सप्लाई के अभाव में धोरीमन्ना उपजिला अस्पताल से लेकर ब्लॉक स्तर पर स्थानीय स्तर से दवाइयों खरीद की गईं.लेकिन इसमें दरों में मनमानी की गई.

राजस्थान में सरकारी दवा खरीद में घोटाला, MRP से ज्यादा दाम पर खरीदी... CMHO ने शुरू की जांच

Rajasthan News: सरहदी बाड़मेर जिले के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की खरीद प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आए है. सरकारी सप्लाई के अभाव में धोरीमन्ना उपजिला अस्पताल से लेकर ब्लॉक स्तर पर स्थानीय स्तर से दवाइयों खरीद की गईं.लेकिन इसमें दरों में मनमानी की गई. घोटाले में हद तो तब हो गई एबीडी-प्लस सिरप 10 मिली को बाजार में उपलब्ध MRP से कहीं अधिक कीमत पर खरीदा गया. 

MRP 57 रुपये खरीदी 78 रुपये होलसेल रेट 12.50 रुपये

जानकारी के मुताबिक शिव ब्लॉक में वर्ष 2025 के दौरान जेनरिक दवाओं की कमी के चलते तत्कालीन ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. खेतसिंह ने चामुंडा फार्मास्युटिकल फर्म से दवाएं खरीदीं और इन्हें विभिन्न पीएचसी तथा सीएचसी में सप्लाई कराई गई. 6 जून 2025 को मौखाब पीएचसी को दी गई. सप्लाई में एबीडी-प्लस सिरप शामिल थी जिसकी MRP लगभग 57-60 रुपये बताई जा रही है. लेकिन इसे 78 रुपये की दर से खरीदा गया.

यही सिरप बाजार में होलसेल रेट में मेडिकल स्टोर पर  मात्र 12.50 रुपये में उपलब्ध है. जबकि सरकारी अस्पतालों में खरीदी गई दवाई के बिलों में MRP के स्थान पर 0 अंकित किया गया जबकि नियमों के अनुसार बिल पर MRP दर्ज करना अनिवार्य है.

Latest and Breaking News on NDTV

धोरीमन्ना उप जिला अस्पताल में घपला

ऐसा ही मामला धोरीमन्ना उप जिला अस्पताल का है जहां पर बाड़मेर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मल्टीविटामिन सिरप को ₹10.93 पैसे में खरीद की गई इस सिरप को धोरीमन्ना उप जिला अस्पताल पीएम और डॉक्टर अशोक बिश्नोई ने ₹80 में चामुंडा फार्मा से खरीदी गई. शिव ब्लॉक की करीब 6 पीएचसी को इस फर्म से सप्लाई दी गई थी. पूर्व ब्लॉक सीएमएचओ ने पुष्टि की कि उनके समय में ऐसी खरीद हुई थी हालांकि सटीक दरें याद नहीं होने की बात कही. वर्तमान में वे गूंगा क्षेत्र में तैनात हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसी तरह धोरीमन्ना पीएमओ स्तर पर भी दवा खरीद में हेरफेर का मामला सामने आया था जहां एंटासिड जैसी दवा को 10.93 रुपये की बजाय 75 रुपये में खरीदा गया. यहां भी पुराने बिलों को फर्जी बताकर नए तैयार करने के आरोप हैं और विभागीय जांच चल रही है.चिंता की बात यह है कि चामुंडा फार्मास्युटिकल फर्म लंबे समय से बाड़मेर और बालोतरा जिलों के कई स्वास्थ्य केंद्रों को दवाएं सप्लाई कर रही है. कई जगहों पर दरों में मनमानी के आरोप लग रहे हैं, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान होने के साथ-साथ मरीजों को सस्ती दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

CMHO ने शुरू की जांच

एक ही चामुंडा फार्मास्युटिकल फर्म से दवा खरीद की पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं. सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से सभी दस्तावेज तलब किए हैं और जांच शुरू कर दी है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com