विज्ञापन

Khatushyamji: खाटूश्‍यामजी में भक्‍तों और पुल‍िस में मारपीट, 2 श्रद्धालुओं पर कार्रवाई 

Khatushyamji: पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार दोनों श्रद्धालुओं को जमानत पर र‍िहा कर द‍िया. पुल‍िस और भक्‍तों से संयम बरतने की अपील की है. 

Khatushyamji: खाटूश्‍यामजी में भक्‍तों और पुल‍िस में मारपीट, 2 श्रद्धालुओं पर कार्रवाई 
खाटूश्यामजी में भक्तों और पुलिसकर्मियों में मारपीट हो गई.

Khatushyamji: खाटूश्यामजी में मारपीट और लड़ाई-झगड़े की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. खाटूश्‍यामजी में सोमवार (20 अप्रैल) को पुल‍िसकर्मियों और श्रद्धालुओं में मारपीट हो गई. मारपीट का वीड‍ियो भी सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. पुल‍िस ने दो भक्‍तों को थाने ले गई और शांत‍ि भंग में चालान कर द‍िया. इसके बाद जमानत पर छोड़ दी.  

रास्ता रोकने पर पुलिस वालों से उलझे 

ट्रैफिक पुलिस कर्मी अशोक कुमार श्याम भक्तों से उलझ गए. ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने श्याम भक्तों को प्रतिबंधित रास्ते से जाने से रोका, तो भक्तों की पुलिसकर्मी में बहस हो गई. बहस मारपीट में बदल गई. महिला भक्त पुलिस को गाली-गलौज करती हुई नजर आ रही है, और ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हाथ उठाते भी नजर आ रही है. 

दोनों को जमानत पर छोड़ दिया 

महिला ने आरोप लगाया क‍ि पुलिसकर्मी ने उस पर और उसके साथ वालों पर हाथ उठाया और मारपीट की. खाटूश्यामजी पुलिस ने बताया क‍ि दो लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया. 

पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने कराया शांत 

एचएम राहुल कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंधित रास्ते से लोगों को आने से मना किया, तो ड्यूटी पर तैनात अशोक कुमार के साथ कुछ भक्त उलझ गए और हाथापाई करने लगे. वहां पर ड्यूटी कर रहे अन्य पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवानों समझा बुझाकर मामला शांत करवाया.

यह भी पढ़ें: जंग के बीच अमेरिका के न्यूक्लियर चीफ को पेंटागन से जबरदस्ती निकाला और काम से हटाया? अमेरिकी पत्रकार का दावा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close