विज्ञापन
This Article is From May 26, 2025

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की दूसरी मेरिट सूची जारी, 2 जून से शुरू होगी क्लास

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत दूसरे चरण की मेरिट सूची जारी कर दी गई है.

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की दूसरी मेरिट सूची जारी, 2 जून से शुरू होगी क्लास
प्रतीकात्मक फोटो

Mukhyamantri Anuprati Coaching Scheme: राजस्थान में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना शुरू की जा रही है. मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2024-25 के लिए फरवरी महीने में रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था. जिसके बाद अब मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत दूसरे चरण की मेरिट सूची जारी कर दी गई है. चयनित अभ्यर्थी आगामी 2 जून तक अपनी उपस्थिति कोचिंग संस्थानों में दे सकेंगे, यानी 2 जून से क्लास शुरू होने वाली है.

निशुल्क कोचिंग के लिए मेरिट सूची जारी

निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव बचनेश अग्रवाल ने बताया कि विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने के लिए सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं में निःशुल्क कोचिंग कराया जाएगा. इसके लिए विभागीय जिलाधिकारियों से जांच उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की विभाग द्वारा द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी की जा चुकी है.

सीट खाली रहने के बाद जारी की गई दूसरी मेरिट सूची

निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत विभिन्न परीक्षाओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रथम चरण की मेरिट सूची में से कुछ अभ्यर्थियों द्वारा नि:शुल्क कोचिंग के लिए समय पर उपस्थिति नहीं करने के कारण रिक्त रही सीटों के विरूद्ध प्रथम चरण की प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित सभी पात्र अभ्यर्थियों एवं द्वितीय चरण में प्राप्त आवेदनों में से जिलाधिकारियों द्वारा पात्रतानुसार अनुमोदित किये गये. अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी कर दी गई है.

अग्रवाल ने बताया कि द्वितीय चरण की मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी उनकी एसएसओ आईडी पर आवंटित कोचिंग संस्थान के प्रदर्शित कोचिंग सेंटरों में से अपनी सुविधानुसार किसी भी कोचिंग सेंटर में 2 जून तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 8वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी, 96 प्रतिशत से अधिक छात्र सफल; जानें आसानी से कैसे चेक करें परिणाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com