विज्ञापन

राजस्थान के कई हिस्सों में 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई, IMD ने जताई अगले दो दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 18 मार्च को हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती है जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.

राजस्थान के कई हिस्सों में 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई, IMD ने जताई अगले दो दिन बारिश की संभावना

Rain In Rajasthan: राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी है. विभाग के अनुसार, 16 और 17 मार्च को राज्यभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है. हालांकि, 18 से 21 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कहीं-कहीं आंधी-तूफान, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश हो सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक असर 19 और 20 मार्च को

मौसम विभाग ने बताया कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 18 मार्च को हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती है जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक असर 19 और 20 मार्च को रहने का अनुमान है तथा इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है.

चित्तौड़गढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा

इस बीच, चित्तौड़गढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कोटा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस और फलौदी में 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दौसा में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें - जयपुर का अनोखा घर ‘फुटबॉल भवन' जहां हर कोना फुटबॉल से सजा है

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close