विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2025

खाटूश्यामजी में टूटेंगे दुकान और मकान... पूरा होगा 2041 के मास्टर प्लान का काम, सभी को भेजी गई नोटिस

खाटूश्यामजी मंदिर के पास अतिक्रमण को खाली कराए जाएंगे और 2041 के मास्टर प्लान के तहत सड़क का चौड़ाई करण किया जाएगा.

खाटूश्यामजी में टूटेंगे दुकान और मकान... पूरा होगा 2041 के मास्टर प्लान का काम, सभी को भेजी गई नोटिस

Khatushyamji Temple: राजस्थान के सीकर में स्थित खाटूश्याम मंदिर विश्व प्रसिद्ध है. यहां देश और विदेश से खाटूश्यामजी के भक्त पहुंचते हैं. वहीं यहां मंदिर में दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. जिससे यहां भीड़ और जाम की स्थिति बन जाती है. ऐसे में भक्तों को दर्शन करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. ऐसा इसलिए की यहां सड़कों पर और मंदिर के पास अतिक्रमण दिखता है. दुकानदार यहां अतिक्रमण कर रखे हैं जिससे लोगों को काफी असुविधा होती है. ऐसे में अतिक्रमणकारियों को अब नोटिस भेजा जा रहा है. नोटिस के बाद भी खाली नहीं कराने पर दुकान और मकान तोड़े जा सकते हैं.

देशभर से खाटू धाम आने वाले बाबा श्याम के भक्तों को सीधे और सुगम दर्शन एवं सुगम निकासी व्यवस्था के लिए मास्टर प्लान 2041 तैयार किया गया है. अब इस मास्टर प्लान का क्रियान्वयन शुरू किया जा रहा है. इसके लिए यहां की नगर पालिका प्रशासन कमर कस ली है. कार्यवाही की शुरुआत में पट्टे सुदा सहित अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

नगर पालिका प्रशासन की नोटिस

नोटिस में कहा गया है कि जनहित और दर्शनार्थियों को सुविधा विस्तार को देखते हुए 13 जून को जिला कलेक्टर सीकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिशा निर्देश दिया गया था. जिसमें रास्तों के चौड़ाई करण के लिए नगर पालिका के द्वारा पहले की नोटिस में सूचित किया गया है, जिसकी सुनवाई 14 जुलाई को पालिका कार्यालय में हो चुकी है. ऐसे में अंतिम नोटिस जारी कर सूचित किया जाता है कि मास्टर प्लान 2041 में रास्ता Below 18 mtr आरक्षित किया गया है. पूर्व में नगर पालिका द्वारा सड़क 40 फीट पर पट्टे जारी किये गए हैं. ऐसे में सड़क मार्गाधिकार 12 मीटर/40 फीट रखा गया है. अगर किसी के द्वारा निर्माण (स्थाई/अस्थाई) किया हुआ है तो आप खुद ही इस निर्माण को 5 दिन के अंदर हटा लें वरना पालिका द्वारा हटाया जाएगा और इसका खर्च भी वसूला जाएगा.

यह भी पढ़ेंः सांवलिया सेठ से 3 छात्रों ने मांगी मन्नत...पूरी होते दर्शन को गए, 2 की दर्दनाक मौत तीसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com