विज्ञापन

SI भर्ती पेपर लीक मामले में हाइकोर्ट में जवाब देगी SOG, बताएंगे गोपनीय रिपोर्ट कैसे लीक हुई?

कोर्ट ने SOG के ADG विशाल बंसल को आज विस्तृत रिपोर्ट के साथ बुलाया है. कोर्ट ने यह भी कहा कि जिन्होंने भी गैर कानूनी तरीके से गोपनीय कागज उपलब्ध कराए हैं. उन पर भी कार्रवाई करेंगे.

SI भर्ती पेपर लीक मामले में हाइकोर्ट में जवाब देगी SOG, बताएंगे गोपनीय रिपोर्ट कैसे लीक हुई?
राजस्थान हाईकोर्ट.

SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी के एडीजी विशाल बंसल आज हाईकोर्ट में जवाब देंगे. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एडीजी से तथ्यात्मक जवाब देने कहा था. कोर्ट ने पूछा याचिकाकर्ताओं के पास गोपनीय रिपोर्ट कैसे पहुंची? कोर्ट ने उन्हें आज तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट के साथ आने के निर्देश दिए थे. कोर्ट ने SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में हाइकोर्ट की खंडपीठ ने सभी दलों की बहस को सुन लिया है. 

सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट दी थी 

पिछली सुनवाई पर बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने सरकार की ओर से मामले में नवीनतम तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी. एजी (महाधिवक्ता) की ओर से सीलबंद लिफाफे में तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश की गई. इस पर याचिकाकर्ता की ओर से आपत्ति जताई गई. एडवोकेट हरेंद्र नील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, सीलबंद रिपोर्ट देना सही नहीं है. उन्हें इसकी कॉपी दी जाए. 

कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की 

इस पर कोर्ट ने पूछा याचिकाकर्ता से पूछा कि पहले वाली गोपनीय रिपोर्ट आपके पास कैसे पहुंची? कोर्ट ने एसओजी से भी यही सवाल पूछा, तो एसओजी के अधिकारी जवाब नहीं दे पाए. एडीजी विशाल बंसल ने ये माना कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है. कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि आपका ऑफिस कॉम्प्रोमाइज है. कल हमें जानकारी मिली कि आपके ऑफिस में काम करने वाला व्यक्ति याचिकाकर्ता भी है.

कोर्ट ने भर्ती को कर दिया था रद्द  

एसआई भर्ती पेपरलीक मामले में हाईकोर्ट की एकलपीठ ने 28 अगस्त को एसआई भर्ती को रद्द किया था. इस फैसले को चयनित अभ्यर्थियों ने खंडपीठ में चुनौती दी थी. खंडपीठ ने फैसले पर रोक लगा दी थी. हालांकि, बाद में अन्य अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट गए. सुप्रीम कोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को बहाल करते हुए खंडपीठ को तीन माह के भीतर सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं.  

इसके बाद सरकार की ओर से भी एकलपीठ के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की गई है. अब इन सभी याचिकाओं पर राजस्थान हाईकोर्ट लगातार सुनवाई कर रही है. कोर्ट में बहस पूरी हो गई है. अब कोर्ट इस पर जल्द ही फैसला लेगी. 

यह भी पढ़ें: क्या मोबाइल में छिपा है साध्वी की मौत का राज? पुलिस ने फोन का मांगा पासवर्ड, पिता ने किया इनकार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close