विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2026

Rajasthan: सीकर में ACB के हत्थे चढ़ा कृषि मंडी सचिव, 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लाइसेंस के बदले मांगी थी घूस

Rajasthan News: सीकर में ACB की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. नीमकाथाना कृषि उपज मंडी के सेक्रेटरी रणधीर सिंह को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. उसने दुकान के लाइसेंस के बदले 80,000 की रिश्वत मांगी थी.

Rajasthan: सीकर में ACB के हत्थे चढ़ा  कृषि मंडी सचिव, 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लाइसेंस के बदले मांगी थी घूस
Sikar Agricultural Market Secretary arrested ACB
NDTV

Sikar ACB News: राजस्थान में लगातार ACB भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़े कदम लगातार उठा रही है. ताजा मामले में सीकर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नीमकाथाना कृषि उपज मंडी के अतिरिक्त सचिव रणधीर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. औरोपी 40 हजार रुपये की घूस एक परिवादी से दुकानों के लाइसेंस जारी करने के बदले में मांग रहा था. 

लाइसेंस के बदले मांगी थी 80 हजार की घूस

मामले को लेकर एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के जानकारी देते हुए बताया कि सीकर  की ACB चौकी में आरोपी के खिलाफ एक शिकायत मिली थी जिसमें रणधीर सिंह ने शिकायतकर्ता से उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर चार दुकानों के लाइसेंस जारी करने के बदले रिश्वत मांग रहा था. जिसमें वह पीड़ित से 80,000 रुपये की रिश्वत मांगकर लगातार उसे परेशान कर रहा था.

जाल बिछाकर 40 हजार के साथ दबोचा

एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक अनिल कयाल के निर्देशन और सीकर एसीबी के एएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया. सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद, पुलिस निरीक्षक सुभाष मील की टीम ने जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी रणधीर सिंह ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा.

पूछताछ और जांच जारी

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ जारी है. ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. टीम अब आरोपी के ठिकानों की भी तलाशी ले रही है ताकि आय से अधिक संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.

यह भी पढ़ें; Rajasthan: महिला ने घर में आ रहे गंदे पानी को गिलास में भरकर विधायक को थमाया, कहा- पीयो इसे; MLA ने सूंघकर किया वापस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com