सीकर के लक्ष्मणगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की टक्कर में 4 युवकों की मौत

लक्ष्मणगढ़ कस्बे के सिनवाली गांव के पास हुए भीषण सड़का हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सड़क हादसे में एक 4 लोगों की मौत से इलाके में शोक की लहर छा गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीकर के लक्ष्मणगढ़ में भीषण सड़क हादसा

राजस्थान के सीकर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया है. शाम के समय लक्ष्मणगढ़-सालासर मार्ग पर दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, हादसा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में हुआ. बाइकों की भीषण भिड़ंत में 4 लोगों की जान चली गई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है. 

सिनवाली गांव के पास हुआ भीषण हादसा

लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ के सिनवाली गांव के पास दो वाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई. दोनों बाइकों पर दो-दो युवक ढोलास गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश नेण, बासनी भुमा निवासी 28 वर्षीय महेंद्र, स्वरूपसर गांव निवासी 35 वर्षीय महेश कुमार और बैरास गांव निवासी 35 वर्षीय नन्दलाल सवार थे.

Advertisement

अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को किया मृत घोषित

दोनों बाइकों की भीषण टक्कर में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद लक्ष्मणगढ़ के जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने चारों युवको मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

यह भी पढे़ं-

चूरू: झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जल गईं 2 सगी बहनें, तेज हवा से भड़की चूल्हे की चिंगारी

Watch: हीटवेव का ऐसा प्रकोप कि ट्रांसफॉर्मर में लग गई आग, जयपुर के सिविल लाइंस से सामने आया वीडियो; लोगों में दहशत