विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2025

Rajasthan: प्रेम-प्रसंग... शारीरिक संबंध का दबाव, जीजा-साली ने युवक की हत्या कर जलाई लाश

सीता देवी का दयानंद जाट के साथ प्रेम संबंध था. दयानंद महिला के लगातार पीछे पड़ा रहता था. जिस वह परेशान होकर अपने जीजा पवन कुमार से मिलकर दयानंद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

Rajasthan: प्रेम-प्रसंग... शारीरिक संबंध का दबाव, जीजा-साली ने युवक की हत्या कर जलाई लाश
जीजा-साली ने युवक की हत्या कर जलाई लाश

राजस्थान के सीकर जिले में एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हो गया है. पुलिस ने 9 अगस्त की रात को फतेहपुर के नजदीकी चित्रकूट बालाजी मंदिर के पीछे स्थित नेशनल हाईवे नंबर 11 सड़क पर युवक दयानंद की हत्या कर शव के साथ मोटरसाइकिल जलाने के मामले में एक महिला सीता देवी को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला ने प्रेम संबंध के चलते और मृतक युवक द्वारा शारीरिक संबंध बनाने के दबाव से परेशान होकर अपने जीजा पवन के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया. आरोपी महिला ने दयानंद को बहला फुसलाकर फतेहपुर बाईपास बुलाया और वहां पहले से खड़े आरोपी महिला के जीजा पवन व अन्य साथी युवक दयानंद को गाड़ी में डालकर ले गए.

10 अक्टूबर को अधजला मिला शव

आरोपियों ने दयानंद के साथ पूरी रात मारपीट की और मारपीट के दौरान युवक दयानंद की मौत होने पर शव को फतेहपुर बाईपास लाकर शव और बाइक को पेट्रोल डालकर जला दिया. पुलिस अभी हत्या की पूरी साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी पवन कुमार सहित अन्य की तलाश कर रही है. थाना अधिकारी सुरेंद्र देवड़ा ने बताया कि 10 अक्टूबर को सुबह थाना इलाके के चित्रकूट बालाजी मंदिर के पीछे स्थित हाईवे सड़क पर एक अधजला शव व जली हुई मोटरसाइकिल मिली थी.

हत्या में शामिल महिला सीता देवी गिरफ्तार

मृतक की पहचान की पहचान फतेहपुर निवासी दयानंद जाट के रूप में हुई, जिस पर मृतक के बड़े भाई हनुमानराम ने अज्ञात के खिलाफ अपने छोटे भाई की हत्या का मुकदमा पुलिस थाने में दर्ज करवाया था. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आया. जांच में पता चला कि आरोपियों ने दयानंद की हत्या करने के बाद दुर्घटना का रूप देने के लिए मोटरसाइकिल सहित युवक को जलाया गया है. पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी महिला सीता देवी को गिरफ्तार कर लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

आरोपी महिला सीता देवी का दयानंद जाट के साथ प्रेम संबंध था. दयानंद महिला के लगातार पीछे पड़ा रहता था. जिस महिला परेशान थी. जिस पर आरोपी महिला सीता देवी जाट ने हुड़ेरा निवासी अपने जीजा पवन कुमार से मिलकर दयानंद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के तहत ही सीता देवी दयानंद को 9 अक्टूबर की रात को बहला फुसलाकर फतेहपुर बाईपास बुलाया. इसके बाद वह उसे हुड़ेरा गांव की ओर ले गई.

हत्या कर शव के साथ बाइक भी जलाई

जहां पहले से मौजूद सीता देवी का जीजा पवन अपने साथियों के साथ एक कर लेकर खड़ा था. जिसमें दयानंद को डालकर ले गए और पूरी रात उसके साथ जमकर मारपीट की. मारपीट के दौरान ही दयानंद की मौत हो गई. युवक दयानंद की मौत होने पर आरोपियों ने फतेहपुर कस्बे के नजदीक लाकर मोटरसाइकिल और दयानंद के शव को पेट्रोल डालकर जला दिया. हालांकि, इस दौरान मृतक दयानंद का चेहरा नहीं जल पाया, जिसके उसकी पहचान हो गई. पुलिस आरोपी महिला सीता देवी के जीजा पवन व तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com