विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

Rajasthan: फेसबुक पर बाइक बेचने निकला था किसान, ठगों ने उल्लू दिखाकर लूट लिए 6 लाख

Rajasthan News: सीकर की सदर थाना पुलिस ने दुर्लभ उल्लू के नाम पर ठगी एक किसान से 6 लाख की ठगी में महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है. महिला ने एक दुर्लभ व कीमती उल्लू दिलाने का लालच देकर किसान के साथ ठगी का जाल बुना था.

Rajasthan: फेसबुक पर बाइक बेचने निकला था किसान, ठगों ने उल्लू दिखाकर लूट लिए 6 लाख
Sikar News
Sikar News

Sikar News: राजस्थान के सीकर की सदर थाना पुलिस ने दुर्लभ उल्लू के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने गिरोह की मास्टरमाइंड महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक किसान को झांसे में लेकर 6 लाख रुपये हड़प लिए थे. फिलहाल, पुलिस फरार महिला के पति और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

फेसबुक डाली पोस्ट से फंसा किसान

सदर थाना प्रभारी इंद्रराज मरोड़िया ने बताया कि पुलिस ने ठगी के आरोप में रामली देवी (35) और सोहन बावरिया (23) को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि सांवलोदा लाडखानी के किसान विक्रम ने अपनी बाइक बेचने के लिए फेसबुक पर एक महीने पहले पोस्ट डाली थी. इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने  9 फरवरी को बाइक खरीदने के बहाने उनसे संपर्क किया. अगले दिन दो युवक और  एक महिला उसके घर पहुंचकर 30 हजार में सौदा तय करने के बाद, आरोपी महिला ने किसान को अपनी बातों में उलझाया और एक दुर्लभ व कीमती उल्लू दिलाने का लालच देकर ठगी का जाल बुना.

दुर्लभ उल्लू बनाकर ठगे 6 लाख

पुलिस जांच में ठगी के फिल्मी तरीके का खुलासा हुआ है. जिसमें 11 फरवरी को आरोपी किसान विक्रम को भढाढ़र गांव ले गए, जहां ठगों ने एक नकली डॉक्टर बुलाकर उल्लू को 15 लाख रुपए में खरीदने का नाटक रचा. आरोपियों ने विक्रम को भरोसा दिलाया कि उसे वह उल्लू आधी रकम में देंगे जिसका बाद में भारी मुनाफा भी मिलेगा. इस जाल में फंसकर विक्रम ने 13 फरवरी को 6 लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए, जिसके बाद ठग उसे उल्लू थमाकर चंपत हो गए.

फरार सदस्यों की धरपकड़ में लगी पुलिस

थानाधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह सुनियोजित ढंग से भोले-भाले ग्रामीणों और किसानों को अपना शिकार बनाता था. इनका काम करने का तरीका बेहद शातिर है, जिसमें ये दुर्लभ उल्लू, कछुआ और अन्य बेशकीमती चीजों का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं. शिकार का भरोसा जीतने के लिए ये अपने ही साथियों को नकली खरीदार बनाकर पेश करते हैं. फिलहाल, पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का हल्लाबोल, विवादित टी-शर्ट पहन विधानसभा में की नारेबाजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com