विज्ञापन

Reengus Leopard Attack: 'बिना वजह घर से बाहर न निकलें', रींगस में तेंदुए ने महिला पर किया हमला, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Leopard Attack in Rajasthan Today: सीकर के रींगस में घर के बाहर निकल रही एक महिला पर पैंथर ने अचानक हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आची देवी का अस्पताल में इलाज जारी है.

Reengus Leopard Attack: 'बिना वजह घर से बाहर न निकलें', रींगस में तेंदुए ने महिला पर किया हमला, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
रींगस: तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, जयपुर से वन विभाग की टीम रवाना
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के रींगस शहर में गुरुवार को एक तेंदुए के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना शहर के सतभाई स्कूल खेल मैदान के पास की है, जहां घर के बाहर निकल रही महिला आची देवी पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके चलते तेंदुआ वहां से भाग गया.

सीधी आंखे के ऊपर गहरा घाव

परिजनों और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल आची देवी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर के अनुसार, महिला के शरीर पर कई जगह गहरे घाव आए हैं और उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है. सबसे बड़ा घाव महिला की सीधी आंख के ठीक ऊपर है. खून में बहुत बह रहा है. फिलहाल उनका इलाज जारी है. 

प्रशासन और वन विभाग अलर्ट पर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है. उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार ने स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद जयपुर से एक विशेष टीम रींगस के लिए रवाना हो चुकी है. यह टीम क्षेत्र में तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ने का प्रयास करेगी.

क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील

इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है ताकि किसी और अप्रिय घटना से बचा जा सके. तेंदुए के भागने के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- पत्नी-बेटी को तलवार से काटकर रात भर लाशों के पास बैठा रहा हत्यारा, सुबह लोगों से बोला- मैंने दोनों को मार डाला

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close