विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2026

सीकर में भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत, 5 घायल; ट्रक से टक्कर में चकनाचूर हुई थार गाड़ी

सीकर के फतेहपुर में 2 अलग-अलग जगहों पर हुए भीषण सड़क हादसों ने 3 लोगों की जान ले ली. इस हादसे में करीब आधा दर्ज लोग घायल भी हुए हैं.

सीकर में भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत, 5 घायल; ट्रक से टक्कर में चकनाचूर हुई थार गाड़ी
सीकर में भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत
NDTV Reporter

Rajasthan News: सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना इलाके में बुधवार शाम को दो अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि इन हादसों में 5 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. हरदयालपुरा गांव के पास एक ट्रक और थार गाड़ी में हुई भीषण भिड़ंत में 2 युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, गारिंडा मोड के पास लोक परिवहन बस और जीप की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत और 3 लोग घायल हो गए. फतेहपुर सदर थाना पुलिस के एएसआई रामदेव सिंह ने बताया कि फतेहपुर-बीकानेर हाईवे पर आज शाम हरदयालपुरा गांव के पास सड़क हादसा हुआ. हादसे में ट्रक का ड्राइवर भी घायल हो गया। दोनों घायलों को सीकर रैफर किया गया है.

ट्रक से टक्कर में चकनाचूर हो गई थार कार 

जानकारी के मुताबिक हरदयालपुरा गांव के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी की ओवर टेक करते समय ट्रक से भिडंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क से काफी दूर जाकर गिरी. थार गाडी में तीन युवक सवार थे. हादसे में अबरार (23) निवासी गारिण्डा और एजाज अली (29) निवासी बलौद भाखरा की मौके पर ही मौत हो गई.

गारिंडा के पास बस और जीप की टक्कर

वहीं आसिफ निवासी गारिण्डा और ट्रेलर ड्राइवर सुरेश को घायल अवस्था में उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों मृतकों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

NDTV

NDTV

वहीं फतेहपुर थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरा हादसा गारिंडा के पास लोक परिवहन बस और जीप में टक्कर में जीप चालक फतेहपुर निवासी महेंद्र की मौत हो गई. जबकि हादसे में तीन जने घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: पूरे परिवार ने एक साथ लगाई फांसी, महिला और बेटी की मौत; फंदे से गिर गया बेटा

बीकानेर में स्पा की आड़ में चल रहा था 'गंदा खेल', बीच सड़क पर कार के पास हो रहा था सौदा; तभी पहुंच गई पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com