विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2026

बंदर की जान पर संकट, गर्दन में फंसा स्टील का लोटा, 5 दिन से भूखा-प्यासा मां के साथ भटक रहा

मासूम बंदर के बच्चे की गर्दन में स्टील का लोटा फंसने के बाद वह 5 दिन से भटक रहा है. इसका वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने माउंट आबू से रेस्क्यू टीम बुलाई.

बंदर की जान पर संकट, गर्दन में फंसा स्टील का लोटा, 5 दिन से भूखा-प्यासा मां के साथ भटक रहा
मासूम बंदर अपनी मां से लिपटा हुआ इधर-उधर घूमता नजर आ रहा है.

सिरोही शहर में बीते 5 दिन से बंदर का एक बच्चा अपनी मां के साथ भूखा-प्यासा भटक रहा है. गर्दन में स्टील का लोटा फंसने से मासूम बंदर की जान पर संकट आ गया है. इसके बाद से ही वह सड़कों पर भटक रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह नन्हा बंदर अपनी मां से लिपटा हुआ लगातार इधर-उधर घूमता नजर आ रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी तृप्ति जैन ने तुरंत प्रशासन को सूचित करते हुए एडीएम डॉ. राजेश गोयल से मदद की गुहार लगाई. 

रेस्क्यू टीम के पहुंचने का इंतजार 

स्थानीय लोग भी इस मासूम की मदद के लिए आगे आए हैं और लगातार उसे ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए माउंट आबू से रेस्क्यू टीम को बुलाया है. टीम के पहुंचने के बाद पहले बंदर की मां को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाएगा, ताकि बच्चे के सिर से फंसा हुआ लोटा निकाला जा सके.

यहां देखें वीडियो

शहरवासियों की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर

वहीं, मां भी अपने बच्चे की इस हालत को देख बेहद परेशान है और लगातार उसके साथ बनी हुई है, मानो उसकी हर सांस की रखवाली कर रही हो. शहरवासियों की नजरें अब रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मासूम को इस दर्दनाक स्थिति से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः SI भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की चुनौती- हम नार्को टेस्ट के लिए तैयार, दोषी साबित हुए तो संपत्ति से वसूली हो

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com