विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

Rajasthan: सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, बीच रास्ते पर रखे ब्लॉक से टकराकर पलटी कार, मची -चीख पुकार

Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 कार सवार लोग हादसे का शिकार हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Rajasthan: सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, बीच रास्ते पर रखे ब्लॉक से टकराकर पलटी कार, मची -चीख पुकार
Sirohi tragic road accident
NDTV

Sikar News: राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. पिंडवाड़ा के अजारी गेट पर चल रहे पुलिया बनाने के काम के दौरान ठेकेदार की लापरवाही हादसे की वजह बनी. इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

सड़क के बीच में सीमेंट के ब्लॉक हुई थी टक्कर

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि पिंडवाड़ा के अजारी गेट पर चल रहे पुलिया कंस्ट्रक्शन के काम के लिए सड़क के बीच में सीमेंट के ब्लॉक रखे गए थे, जिन पर कोई चेतावनी नहीं लिखी थी. इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार अचानक सड़क पर रखे ब्लॉक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कंट्रोल से बाहर हो गई और पलट गई, जिससे कार में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद आस-पास मौजूद राहगीर तुरंत दौड़े और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और राहत का काम शुरू किया. साथ ही, प्राइवेट एम्बुलेंस का इंतजाम करके घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फर्स्ट एड के बाद दो गंभीर रूप से घायलों की हालत गंभीर पाई गई और उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुजरात रेफर कर दिया गया.

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान दिखाई गई लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब बढ़ेगा तापमान, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com