विज्ञापन

फैक्‍ट्री में घुसकर ताबड़तोड़ फायर‍िंग करने वाले 6 बदमाश ग‍िरफ्तार, CCTV में कैद हो गई थी घटना 

बदमाशों ने फैक्‍ट्री अंदर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की. फैक्‍ट्री का दरवाजा भी तोड़कर भाग गए थे. पुल‍िस इनकी तलाश कर रही थी. 

फैक्‍ट्री में घुसकर ताबड़तोड़ फायर‍िंग करने वाले 6 बदमाश ग‍िरफ्तार, CCTV में कैद हो गई थी घटना 
जोधपुर में बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसकर तोड़फोड़ की थी.
NDTV Reporter

जोधपुर के मथानिया थाना क्षेत्र के मालूंगा गांव स्थित स्टोन कटर फैक्ट्री पर हुए हमले और फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कैंपर गाड़ियों से गेट तोड़कर अंदर घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाली गैंग के 6 बदमाशों को मथानिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है. यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए इन बदमाशों को दबोचा.   

दो बोलेरो कैंपर से आए थे बदमाश 

25 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 3:40 बजे मालूंगा स्थित लील स्टोन कटर फैक्ट्री पर व्यवसाई गणपतसिंह (40), उनके पार्टनर मदाराम और दो कर्मचारी हजारीराम और शेरुखान बैठे चाय पी रहे थे. इसी दौरान आरोपी राकेश मांजू निवासी भाटेलाई अपने 9-10 साथियों के साथ दो बोलेरो कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आया.   

जान से मारने की नीयत से की फायरिंंग  

आरोपियों ने गाड़ियों से जोरदार टक्कर मारकर फैक्ट्री का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया, और अंदर खड़ी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. जान बचाने के लिए गणपत सिंह कमरे के अंदर भागे, तो बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से कमरे के दरवाजे पर सीधी फायरिंग कर दी. हमले में कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई. भागते समय बदमाश धमकी देकर गए.   

​घटना की सूचना मिलते ही मथानिया थाना अधिकारी तुलसी चौधरी एफएसएल और एमओबी टीम के साथ मौके पर पहुंची. पीड़ित गणपत सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. 

पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ 

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोहनलाल परिहार (31) निवासी रुपनगर, माता का थान, लोकेश हंस उर्फ डालू पुत्र मुकेश हंस (25) निवासी मावडियों की घाटी, सूरसागर, विनोद उर्फ भोमा पुत्र बालकृष्ण बारासा (21) निवासी शिव नगर, मंडोर, मनीष (21) पुत्र गोविन्द सर्वैथा वाल्मीकि निवासी हरिजन बस्ती, खाण्डा फलसा, जीतू हंस उर्फ पोलार्ड (21) पुत्र बालकृष्ण हंस निवासी नागोरी गेट और शन्नी धारीवाल उर्फ कालू (19) पुत्र संजय धारीवाल निवासी खाण्डा फलसा शामिल हैं, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है. फिलहाल पुलिस इनसे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. 

यह भी पढ़ें: जयपुर को निकाय चुनाव से पहले ₹1100 करोड़ की सौगात; 34 परियोजनाओं से चमकेगा पिंक सिटी का चेहरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com