विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2025

जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में हादसा, 6th क्लास की छात्रा की छत से गिरकर मौत

Rajasthan news: जयपुर में नीरजा मोदी स्कूल की छत से गिरकर एक 6 क्लास में पढ़ने वाली छात्रा मौत हो गई. हादसे के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया

जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में हादसा, 6th क्लास की छात्रा की छत से गिरकर मौत
नीरजा मोदी स्कूल की तस्वीर

School Student Dies News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शहर के एक निजी स्कूल की छत से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई. हादसे के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

सीसीटीवी से ली जा रही है मदद

बताया जा रहा है कि जयपुर का नीरजा मोदी स्कूल दस मंजिला इमारत में स्थित है. ऐसे में, बच्ची स्कूल की छत तक कैसे पहुंची, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है, जिसकी गहन पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है. इसके लिए पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है. वही घटना की सूचना मिलते ही शहर के ACP तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी ली.

शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

वही मामले पर NDTV से खास बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छात्रा की मौत पर अफोसस जताया है. साथ मामले ककी गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए है . साथ ही दोषियों के कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि  छात्रा की पहचान अमायरा (12) के रुप में हुई है, जो स्कूल में 6वीं क्लास में पढ़ती थी. छात्रा स्कूल से समय अचानक झाड़ियों में गिर गई, जिससे उसका सिर दीवार से टकराया. बच्ची की चीख सुनकर स्कूल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा. छात्रा को तत्काल मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि, एक अन्य जानकारी के अनुसार, यह बताया गया है कि छात्रा पांचवीं मंजिल से गिरी थी. पुलिस फिलहाल FSL टीम को बुलाकर सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है. बताया जा रहा है बच्ची जिस जगह से गिरी, वहां सीढ़ियों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है.

खबर विस्तार से लिखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: Jaipur accident: 500 मीटर तक बाइक को घसीटती ले गई कार, 2 लोग बुरी तरह घायल; वीडियो वायर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com