विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2025

Rajasthan: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, बस में लेकर गुजरात जा रही थी आरोपी महिला

Social media influencer Bhavika Chaudhary: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भंवरी उर्फ भाविका चौधरी के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस किसी बड़े खुलासे की उम्मीद जता रही है.

Rajasthan: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, बस में लेकर गुजरात जा रही थी आरोपी महिला

Social media influencer arrested with drugs: राजस्थान में जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भंवरी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. भंवरी की गिरफ्तारी के बाद किसी बड़े खुलासे की भी उम्मीद की जा रही है. सांचौर के चितलवाना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ उसे गिरफ्तार किया. भंवरी उर्फ भाविका चौधरी को चितलवाना पुलिस ने सिवाड़ा चौकी पर बस से गुजरात जाते वक्त गिरफ्तार किया. भाविका के साथ 150 ग्राम एमडी भी बरामद हुई. आरोपी महिला बाड़मेर से गुजरात जा रही थी. इसी दौरान रोडवेज बस में सफर करते वक्त उसे धर-दबोचा.

बैग से बरामद हुई एमडी

पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर सिवाड़ा चौकी पुलिस ने बस को रोका और तलाशी के दौरान महिला के बैग से भारी मात्रा में एमडी बरामद हुई है. जब महिला के बारे में पड़ताल की गई तो उसके सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने का खुलासा हुआ.

इंस्टा पर 83 हजार फॉलोअर्स

भंवरी उर्फ भाविका चौधरी के इंस्टाग्राम पर 83 हजार से अधिक फॉलोअर्स है. उसकी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता है. भाविका के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने महिला को बस से मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस कार्रवाई को सिवाड़ा चौकी के कांस्टेबल कमलेश व लक्ष्मण ने अंजाम दिया.

यह भी पढ़ेंः थाने में घुस गया 5 फीट का कोबरा, रेस्क्यू करने के लिए पुलिसकर्मियों ने वीडियो कॉल पर ली टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com