राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे साउथ स्टार, जानें राम चरण से लेकर चिरंजीवी तक किसने क्या कहा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पूरे देशभर से दिग्गज नेता, अपने कार्य क्षेत्र का प्रतिनित्व करने वालों से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी पहुंचे थे. वहीं, साउथ स्टार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
राम मंदिर पहुंचे साउथ स्टार.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो चुका है और रामलला अपने मंदिर में विराज चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं, यहां पूरे देशभर से दिग्गज नेता, अपने कार्य क्षेत्र का प्रतिनित्व करने वालों से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी पहुंचे थे. वहीं, साउथ स्टार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. 

राम चरण ने कहा गर्व की बात

साउथ स्टार राम चरण ने कहा, यह बहुत शानदार था और बहुत सुंदर था. उन्होंने बताया को एक भारतीय होने के नाते जीवन में इसे एक बार देखना हर किसी के लिए सम्मान की बात है, हमारे भारत में पैदा होना और इसका गवाह बनना बहुत गर्व की बात है. यह वास्तव में एक आशीर्वाद है.

Advertisement

पवन कल्याण हुए भावुक

वहीं, साउथ स्टार और जन सेना प्रमुख पवन कल्याण कहते हैं, "आज का दिन मेरे लिए काफी भावुक रहा है. प्राणप्रतिष्ठा के समय मेरी आंखों से आंसू बहने लगे थे. इसने भारत को एक राष्ट्र के रूप में मजबूत और एकीकृत किया है. 

चिरंजीवी ने कहा अद्भुत अनुभव

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में तेलुगु स्टार चिरंजीवी भी पहुंचे थे. उन्होंने यहां कहा कि एक अद्भुत अनुभव है. यह दिन पूरे भारत के लोगों के लिए बना है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः LIVE updates: राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं, राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैंः प्रधानमंत्री

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.