विज्ञापन

शाही अंदाज में परिणय सूत्र में बंधे SP केके बिश्नोई और आशिंका वर्मा, देखें शादी से लेकर गृह प्रवेश तक की तस्वीरें

धौलपुर के SP के.के. बिश्नोई और आशिंका वर्मा शाही विवाह बंधन में बंधे. मंडप से लेकर गृह प्रवेश तक की भव्य रस्में. की खूबसूरत शादी की तस्वीरों ने सबका दिल जीता है

शाही अंदाज में परिणय सूत्र में बंधे SP केके बिश्नोई और आशिंका वर्मा, देखें शादी से लेकर गृह प्रवेश तक की तस्वीरें
SP के.के. बिश्नोई और आशिंका वर्मा

संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) के.के. बिश्नोई और आशिंका वर्मा हाल ही में विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए हैं. जोधपुर में यह विवाह समारोह सादगी और राजसी ठाठ-बाठ का एक अद्भुत मेल रहा.

पुलिस अधीक्षक (SP) के.के. बिश्नोई और आशिंका वर्मा

पुलिस अधीक्षक (SP) के.के. बिश्नोई और आशिंका वर्मा

इस विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. शादी के मंडप से लेकर दुल्हन की विदाई और फिर घर में गृह प्रवेश तक की हर रस्म बेहद खूबसूरत रही. तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन की केमिस्ट्री और समारोह की भव्यता साफ झलक रही है.

दूल्हा-दुल्हन की केमिस्ट्री

दूल्हा-दुल्हन की केमिस्ट्री

 दूल्हे के रूप में SP के के बिश्नोई और दुल्हन के रूप में अंशिका वर्मा बेहद शानदार और रॉयल लुक में नजर आए.  तस्वीरों में शादी की रस्मों से लेकर विदाई और फिर दुल्हन के नए घर में प्रवेश (गृह प्रवेश) तक का हर पल भावुक और यादगार दिखाई दे रहा है.

 SP के.के. बिश्नोई और दुल्हन के रूप में आशिंका वर्मा

SP के.के. बिश्नोई और दुल्हन के रूप में आशिंका वर्मा

गृह प्रवेश के दौरान आशिंका वर्मा का परिवार में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, जो तस्वीरों में बेहद गरिमामयी लगा. जुआ खिलाई और विदाई  की रस्मों की तस्वीरों ने फैंस के दिल को जीत लिया. 

रोबीले अंदाज में दिख रहे दोनों

रोबीले अंदाज में दिख रहे दोनों

व्हाईट शेरवानी में केके बिश्नोई बेहद रोबीले अंदाज में दिख रहे है. वहीं शादी के समय अंशिका लाल लहंगे में बेहद प्यारी लग रही है, तो वही विदाई के समय पिंक कलर के लहंगे और उसपर सिर पर सतरी रंग की ओढनी से सर को ढककर वह बेहद खूबसूरत लग रही है.

अंशिका पूरी तरह से लग रही थी राजस्थानी बिंदणी

अंशिका पूरी तरह से लग रही थी राजस्थानी बिंदणी

शादी के बाद  अंशिका पूरी तरह से लग रही थी राजस्थानी बिंदणी और बिश्नोई समाज की महिलाओं की तरह सजी हुई थी. उन्होंने गले में भारी हार और नाक में  नथुनी, माथे पर पहना पर बोरला पहना हुआ था. उनका ये लुक बेहद शानदार लग रहा था.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close