विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 23, 2023

Chandrayan-3: सफल लैंडिंग के लिए अजमेर शरीफ दरगाह में पढ़ी गई विशेष दुआ

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है, जिसकी आज यानी 23 अगस्त शाम 6:00 बजे के आस-पास होनी है। इस पर पूरे विश्व की निगाहें है और चंद्रयान-3 की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग देश के लिए गर्व की बात होगी.

Read Time: 3 min
Chandrayan-3: सफल लैंडिंग के लिए अजमेर शरीफ दरगाह में पढ़ी गई विशेष दुआ
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के दुआ करते लोग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के हरिकोटा केंद्र से चांद पर भेजे गए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अजमेर के प्रसिद्ध ख़्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दुआएं मांगी. चंद्रयान-3 की सफलता के लिए खादिम सैयद अफसान चिश्ती ने विशेष दुआएं मांगी. दरगाह के गद्दी नसीन अफसान चिश्ती ने कहा कि यह सफलता सिर्फ़ इसरो या केंद्र सरकार की ही नहीं है, बल्कि इसमें पूरे भारतवासियों की सफलता है।

दरगाह के गद्दी नसीन अफसान चिश्ती ने कहा कि वे मानते हैं कि यह सफलता देश की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण है और हम दुआओं के माध्यम से वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं.

शाम 6 बजे होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

गौरतलब है आज शाम 6 बजे चांद की सतह पर चंद्रयान-3 लैंडिंग होनी है, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहा हैं. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की खबर को पूरा देश उत्सुक और उत्साहित है. इसी को लेकर बुधवार को अजमेर की दरगाह में विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें चंद्रयान-3 की सफलता की दिशा में दुआ पढ़ी गई. इस खास दुआं में कई जायरीन शामिल हुए,

चंद्रयान-3 को लेकर पूरा देश में उत्साह

चूंकि अभी चंद्रयान-3 की लैंडिंग में समय है तो दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर देश में जारी है. चंद्रयान-3 के सफल लैंंडिंग को लेकर पूरा देश उत्साहित नजर आ रहा है. दरगाह के गद्दी नसीन अफसान चिश्ती ने कहा  कि वे मानते हैं कि यह सफलता देश की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण है और हम दुआओं के माध्यम से वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं.

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रतीक्षा

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है, जिसकी आज यानी 23 अगस्त शाम 6:00 बजे के आस-पास होनी है। इस पर पूरे विश्व की निगाहें है और चंद्रयान-3 की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग देश के लिए गर्व की बात होगी, क्योंकि यह पहली बार होगा जब मून मिशन कोई यान उत्तरी गोलार्द्ध की बजाय.दक्षिणी गोलार्द्ध पर लैंड होगा.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close