विज्ञापन

अंकुर नरूला का कार्यक्रम, 50 हजार रुपये की लालच, राजस्थान में धर्मांतरण की कोशिश

अनूपगढ़ में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है. शिकायत में 50 हजार रुपये का लालच देने और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए गए हैं.

अंकुर नरूला का कार्यक्रम, 50 हजार रुपये की लालच, राजस्थान में धर्मांतरण की कोशिश
राजस्थान में धर्मांतरण की कोशिश

राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़ की नई धान मंडी में एक व्यक्ति के द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा था. ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करने पर स्थानीय लोगों ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह व्यक्ति लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था और पंजाब के जालंधर में 13 और 16 अगस्त को अंकुर नरूला द्वारा उसकी चर्च में ईसाई धर्म के होने वाले कार्यक्रम में लोगों से पहुंचने की अपील कर रहा था. गांव 5 पी के निवासी सुरजीत ने आरोपी गौरी शंकर निवासी घडसाना, अंकुर नरूला सहित उनके साथियों खिलाफ 50 हजार रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया.

अंकुर नरूला के केंद्र का सदस्य

सुरजीत (25) पुत्र श्यामलाल राजपूत ओड निवासी गाँव 5पी ने बताया कि 7 अगस्त देर शाम को अनूपगढ़ की नई धान मंडी में आरोपी गौरी शंकर निवासी नई मंडी घडसाना द्वारा इसाई धर्म के प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित की जा रही थी. जब मैं अपने मित्र राकेश भांभू से मिलने धानमण्डी गया तो गौरीशंकर ने मुझे वह प्रचार सामग्री देते हुए कहा कि पंजाब के जालंधर के खाम्बरा गांव में स्थित ईसाई धर्म प्रचार केंद्र का सदस्य है. यह केंद्र अंकुर नरूला द्वारा स्थापित किया गया था. 

गौरीशंकर ने कहा कि वह अंकुर नरूला की The Church of Signs and Wonders का प्रचार-प्रसार का कार्य करता है और लोगों को चर्च की प्रार्थना सभाओं में आने के लिए प्रेरित करता है. गौरी शंकर ने सुरजीत को चर्च का प्रचार कार्ड भी दिखाया और दावा किया कि अंकुर नरूला की प्रार्थना सभाओं में अंधे देखने लगते हैं, लंगड़े चलने लगते हैं, गूंगे बोलने लगते हैं व गंभीर बीमारियां प्रार्थना से ठीक हो जाती हैं.

आरोप है कि गौरी शंकर सीमावर्ती क्षेत्र में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता है और हिंदू समाज के भोले भाले व अनपढ़ लोगों को बीमारी ठीक करने में धन का लालच देकर चर्च से जुड़ने व प्रार्थना सभाओं में भाग लेने के लिए दुष्प्रेरित करता है. 

50 हजार रुपये की दी लालच

सुरजीत ने आरोप लगाया है कि गौरीशंकर ने बताया था कि 13 अगस्त और 16 अगस्त को जालंधर में बड़ा कार्यक्रम होने वाला है. तुम भी इस कार्यक्रम में चलो. इस कार्यक्रम में मैं तुम्हें यहोवा की शरण में ले जाऊंगा और 50000 रुपये भी दिलवाऊंगा. यह सारा काम हमारे मुख्य प्रचारक डॉक्टर अंकुर युसूफ नरूला व पास्टर सोनिया युसूफ नरूला करने वाले हैं. 

एडिशनल एसपी रामेश्वर लाल

एडिशनल एसपी रामेश्वर लाल

सुरजीत ने बताया कि गौरीशंकर ने उसे बताया था की प्रचार-प्रसार की एवज में अंकुर नरूला जांलधर (पंजाब) के द्वारा उसे 50,000 रूपये जो अंकुर नरुला का प्रचारक दीप प्रधान निवासी गिदड़बाह पंजाब के द्वारा मेरे बैंक खाते में डलवाए जाते है. उसकी तरह राजू जौन वार्ड न 24 धक्का बस्ती घड़साना, कालू 2 एसटीआर घड़साना, दयानन्द शिपी रोड़ 10 नम्बर गली श्रीगंगानगर, शिवा और उसकी पत्नि निवासी श्रीकरणपुर भी अपने क्षेत्र व आसपास के क्षेत्र में ईसाई धर्म में परिवर्तन करवाते हैं.

इन सभी को मेरी तरह अंकुर नरूला की The Church of Signs and Wonders की तरफ से रूपये बैंक खाते में धर्म परिवर्तन करवाने और उसके प्रचार-प्रसार की एवज में डलवाये जाते हैं, तुम भी यह काम करो तो तुम्हें भी इनकी तरह खाते में पैसे भेजेंगे. एडिशनल एसपी रामेश्वर लाल ने बताया कि आरोपी गौरीशंकर को धर्म परिवर्तन करवाने की बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के द्वारा दर्ज करवाये गए मामले में अनुसंधान किया जा रहा है.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान में पुरानी हवेली टूटी तो दीवार से निकला खजाना, ठेकेदार ने मजदूरों संग बांट लिया

100 बच्चियों से रेप के मास्टरमाइंड से जेल में कराई VIDEO कॉल पर बात, अजमेर सेंट्रल जेल के जेलर पर गिरी गाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close