श्रीगंगानगर: रायसिंहनगर पालिका को मिला नया अध्यक्ष, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया आदेश

लंबी खींचतान के बाद आखिरकार रायसिंह नगर पालिका को नया नगरपालिका अध्यक्ष मिल गया है. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के मामले में अध्यक्ष पद से मनीष मोहन कौशल उर्फ टोनी निलंबित हुऐ थे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रायसिंहनगर पालिका को मिला नया अध्यक्ष

Rajasthan News: श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में लंबी खींचतान के बाद आखिरकार नया नगरपालिका अध्यक्ष मिल गया है. पालिका उपाध्यक्ष अशोक गोयल को रायसिंह नगर पालिका के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. करीब 3 महीने की खींचतान के बाद स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए वार्ड नंबर 6 के पार्षद अशोक गोयल को नगरपालिका का अध्यक्ष बनाया है. इस आदेश के बाद अशोक गोयल के समर्थकों में जश्न का माहौल है. 

पार्षदों और शहरवासियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला .जैसे ही अशोक गोयल, वार्ड पार्षद नितेश बिश्नोई, सुरेंद्र बिश्नोई सहित वार्ड पार्षदों और अपने समर्थकों के साथ अपने प्रतिष्ठान अनाज मंडी पहुंचे तो वहां पर मौजूद पार्षदों भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारीगणों ने फूलमालाओं का हार पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया.

Advertisement

अशोक गोयल ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता वार्ड पार्षदों और पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर शहर की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ रुके हुए विकास कार्यों को करवाया जाएगा. अशोक गोयल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर और स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया. बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के मामले में अध्यक्ष पद से मनीष मोहन कौशल उर्फ टोनी निलंबित हुऐ थे. 

यह भी पढ़ें-

Rajasthan: कितने अमीर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, सबसे 'गरीब' ये मुख्यमंत्री- रिपोर्ट में खुलासा

करीब 1200 साल पुराने मंदिर में 6 महीने बाद आज दान पेटी खुलने का था इंतजार, चोरों ने पहले ही कर लिया हाथ साफ