विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2023

Rajasthan Election 2023: केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले बीजेपी में हलचल, जोशी-नड्डा के आवास पर 3 घंटे तक चलीं बैठकें

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को आयोजित होनी है. इससे ठीक एक दिन पहले नई दिल्ली में राजस्थान बीजेपी के बड़े नेताओं की मीटिंग हुई है, जिसमें चुनाव पर चर्चा की गई है.

Rajasthan Election 2023: केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले बीजेपी में हलचल, जोशी-नड्डा के आवास पर 3 घंटे तक चलीं बैठकें
जेपी नड्डा और अमित शाह (फाइल फोटो).
नयी दिल्ली:

Rajasthan News: राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक्टिव मोड में नजर आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक चुनावी रणनीति बनाने के लिए जयपुर का दौरा कर चुके हैं. इसी बीच खबर मिली है कि शनिवार को नई दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई है, जिसमें चुनाव पर चर्चा की गई है. ये मीटिंग केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से ठीक एक दिन पहले आयोजित की गई है, जो करीब 3 घंटे तक चली है.

एक-एक करके जोशी से मिले नेता

सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले अलवर से सांसद बालक नाथ ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. इसके कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी जोशी के आवास पर पहुंच गए और उनकी मुलाकात करीब तीन घंटे तक चली. मेघवाल के जोशी के आवास से निकलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की. इन मुलाकातों के बाद जोशी ने नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और कुछ देर बाद दोनों एक साथ रवाना हो गए. बाद में भाजपा नेता अरुण सिंह, पार्टी की राजस्थान इकाई के प्रमुख सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद राजेंद्र राठौड़ और अन्य नेताओं ने नड्डा के आवास पर बैठक में भाग लिया.

मीटिंग के बाद जारी हो सकती है लिस्ट

इससे पहले पिछले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में पार्टी की राजस्थान इकाई के शीर्ष नेताओं के साथ देर रात तक बैठकें की थी. ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में आज होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है. AIMIM ने कुछ दिन पहले ही राजस्थान में पहले दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का इंतजार हो रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com