विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2025

'सांगानेर- एक सम्पूर्ण परिक्रमा' बुक का विमोचन, सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखी है किताब की भूमिका

Jaipur News: किताब में सांगानेर के इतिहास, संस्कृति, राजनीतिक के साथ ही उद्योग-व्यापार के विभिन्न पह‌लु‌ओं पर भी शोध किया गया है.

'सांगानेर- एक सम्पूर्ण परिक्रमा' बुक का विमोचन, सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखी है किताब की भूमिका
किताब का विमोचन सीएम भजनलाल शर्मा ने किया.

CM Bhajanlal Sharma released book on Sanganer: जयपुर में सांगानेर स्टेडियम में आज (29 सितंबर) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'सांगानेर- एक सम्पूर्ण परिक्रमा' का विमोचन किया. वरिष्ठ लेखक और संपादक रामानंद राठी ने यह कॉफी-टेबल बुक लिखी है. इसमें सांगानेर के इतिहास, संस्कृति, राजनीतिक जीवन के साथ ही उद्योग-व्यापार के विभिन्न पह‌लु‌ओं पर भी शोध किया गया है. इस किताब की भूमिका सीएम ने लिखी है और पुस्तक के संकल्पनाकार वरिष्ठ आरएएस अधिकारी डॉ. गोरधन लाल शर्मा हैं. 

सांगानेर के कागज से तैयार हुई किताब

खास बात यह है कि इस किताब में 500 साल पुरानी (सन् 1526 में स्थापित) सांगानेर शहर की प्राचीन परंपरा और आधुनिक परिवेश का मिश्रण नजर आता है. 100 से अधिक रंगीन छाया चित्रों वाली यह विश्व की पहली पुस्तक है, जो सांगानेर के हस्तनिर्मित कागज पर छपी है. साथ ही इसकी बाइंडिंग में सांगानेर के पारंपरिक हैंड ब्लॉक प्रिंटेड कपड़े का उपयोग किया गया है. 

क्षेत्र के लिए सीएम के मिशन-विजन का भी उल्लेख

पुस्तक विमोचन के मौके पर सांगानेर के बुद्धिजीवी मौजूद रहे. इस दौरान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर और प्रकाशक पैनासीआ रिसर्च फाउंडेशन की निदेशक पुष्पा शर्मा भी मौजूद रहीं. इस किताब में सांगानेर के भावी विकास की योजनाओं और सौन्दर्यकरण के बारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मिशन-विज़न का उल्लेख है. 

यह भी पढ़ेंः CM भजनलाल सांगानेर को 700 करोड़ का देंगे तोहफा, 16 पर‍ियोजनाओं का श‍िलान्‍यास और लोकार्पण आज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com