विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2024

Rajasthan: 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को मिली 20 साल की सज़ा, 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा

मामला साल 2021 का है. जब 22 साल के युवक ने 8 साल की मासूम को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया था. अब अदालत ने उसे सजा दी है.

Rajasthan: 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को मिली 20 साल की सज़ा, 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा

Kota News: राजस्थान के कोटा में पॉक्सो अदालत ने तीन साल पहले आठ साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के जुर्म में 22 साल के युवक को को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही दुष्कर्मी पर अदालत ने 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. 

पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत संख्या-2 के लोक अभियोजक विजय कछावा ने बताया कि कोटा की रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के तहत भदाना निवासी बंटी बैरवा (22) को तीन दिसंबर 2021 को आठ साल की बच्ची को खाने-पीने का सामान देने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने के जुर्म में सजा सुनाई गई है.

कछावा ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने उसी दिन रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने में बैरवा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई सरकारी वकील ने बताया कि पुलिस ने उसी दिन बैरवा को गिरफ्तार कर लिया था.

यह भी पढ़ें - कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे छात्राओं का प्रदर्शन, विनोद जाखड़ बोले- विवि प्रशासन का रवैया तानाशाही

जोधपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, हीरालाल चौधरी के घर से साढ़े 37 लाख रुपए कैश जब्त, जानें पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com