विज्ञापन

उदयपुर के ये इलाके 'मिनी पाकिस्तान', साथ ही बोले MLA - बीजेपी को BJP ही हरा सकती है

उदयपुर से बीजेपी विधायक ताराचंद चैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शहर के दो इलाकों को 'मिनी पाकिस्तान' कहकर संबोधित किया.

उदयपुर के ये इलाके 'मिनी पाकिस्तान',  साथ ही बोले MLA - बीजेपी को BJP ही हरा सकती है
बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में एमएलए ताराचंद जैन
NDTV

राजस्थान में निकाय चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही है. ऐसे माहौल में नेताओं के बयानों को लेकर भी शहरभर में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है. ऐसा ही एक बयान उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन का सामने आया है. आज, 25 अगस्त को सेक्टर 14 स्थित आशीष गार्डन में भाजपा ग्रामीण का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में विधायक ताराचंद जैन ने खांजीपीर और आयड़ को मिनी पाकिस्तान बोल दिया. बीजेपी विधायक की इस टिप्पणी की काफी चर्चा हो रही है.

विधायक ताराचंद जैन ने उदयपुर में सम्मेलन में पार्टी सम्मेलन में मंच से कहा,"खांजीपीर मिनी पाकिस्तान बन गया था. सब अपराधियों की शरण स्थली थी. अगर आप वहां के अपराधियों का आंकड़ा मंगवाएंगे तो 25 परसेंट खांजीपीर चौकी का होगा. अब वहां डीवाईएसपी का ऑफिस बनाया है. वो बैठता है. ऐसे ही आयड़ इलाके में भी मिनी पाकिस्तान था. अब जाकर सब ठीक हुआ है और ठीक होता जाएगा."

'भाजपा को भाजपा ही हरा सकती है'

विधायक से साथ ही सम्मेलन में एक और दिलचस्प बात कही कि भाजपा को कोई और नहीं, अपना ही हरा सकता है. उन्होंने कहा कि इसे लेकर प्रयास भी किया गया. उनके इस बयान को लंबे समय से भाजपा के चल रही अंदरूनी गुटबाजी के तहत देखा जा रहा है.

हालांकि उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में पार्टी का पलड़ा भारी है. ताराचंद जैन ने दावा किया कि कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. उन्होंने यहां तक चुनौती दी कि कांग्रेस नेता ऐसे दो वार्डों के नाम भी नहीं बता सकते जहां से उन्हें जीत का भरोसा हो. 

वहीं भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि 600 आवेदन आ चुके थे और 100 कार्यकर्ताओं ने और आवेदन दिया.कुल 700 आवेदन आ चुके हैं.पर्यवेक्षक वार्डों में से फीडबैक लेकर आएंगे. इसके बाद बुधवार को कोर कमेटी की बैठक होगी जिसमें राजेंद्र राठौड़ आएंगे. यहां तीन तीन नामों का पैनल बनेगा और फिर जयपुर जाएंगे. वहां टिकट तय होगा. जिलाध्यक राठौड़ ने दावा किया कि 7वा बर्ड भी भाजपा का ही बनने जा रहा है.

ये भी पढ़ें-: जैसलमेर नगर परिषद में बहुमत के करीब थी बीजेपी, फिर भी गंवाई सभापति की कुर्सी, कैसे जीता था कांग्रेस का बागी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close