विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

जयपुर में बनेंगे तीन सेटेलाइट अस्पताल और होगी 101 पदों पर भर्ती, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी मंजूरी

सेटेलाइट अस्पतालों के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 101 नवीन पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, टेक्निकल स्टाफ, सफाईकर्मी आदि शामिल हैं.

जयपुर में बनेंगे तीन सेटेलाइट अस्पताल और होगी 101 पदों पर भर्ती, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी मंजूरी

Rajasthan Satellite Hospital: राजस्थान में चिकित्सा सुविधा की काफी जरूरत है और दूर दराज इलाकों में इलाज के लिए प्राथमिक सुविधा में भी काफी परेशानी है.  ऐसे में राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. इसके तहत राजस्थान में सेटेलाइट अस्पताल का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए 50-50 बेड वाले तीन सेटेलाइट अस्पताल बनाने की मंजूरी सरकार ने दी है. हालांकि यह तीनों अस्पताल जयपुर जिले में बनाए जाएंगे.

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा बजट वर्ष 2025-26 के दौरान की गई स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी घोषणा के तहत जयपुर जिले के मुरलीपुरा, प्रतापनगर जयपुर और कांकरोली - राजसमंद में 50-50 बेड वाले तीन नए सेटेलाइट चिकित्सालय स्थापित किए जाएंगे.

नए अस्पताल के लिए होगी भर्ती

बताया जा रहा है कि नए सेटेलाइट अस्पतालों के संचालन के लिए भर्तियां भी की जाएगी. इन अस्पतालों के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 101 नवीन पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, टेक्निकल स्टाफ, सफाईकर्मी आदि शामिल हैं. इसके अतिरिक्त 4 पदों को समाप्त कर तथा 3 पदों को मशीन विद मैन सेवा के माध्यम से संचालित किया जाएगा.

इन अस्पतालों में मरीजों को शीघ्र, सुलभ और सशक्त उपचार उपलब्ध कराने हेतु अत्याधुनिक तकनीक व स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. इसके अलावा, सफाईकर्मियों की नियुक्ति Outsourcing के माध्यम से की जाएगी, जिसमें प्रत्येक अस्पताल में 4 कर्मियों सहित कुल 12 सफाईकर्मी नियोजित होंगे.

राज्य सरकार का यह निर्णय ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय प्रयास है. इस निर्णय से स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की चिकित्सा सेवाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के 70 हजार से ज्यादा किसानों को बड़ी सौगात, सरकार ने 239 करोड़ अनुदान की दी स्वीकृति

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com