विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने 16 जिलों में ऑरेंज और 20 से अधिक में येलो अलर्ट जारी किया

हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, जोधपुर, पाली, नागौर, कोटा, करौली, झालावाड़, बारां, टोंक, राजसमंद, डूंगरपुर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर में येलो अलर्ट जारी है. यहाँ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, आकाशीय बिजली, कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने 16 जिलों में ऑरेंज और 20 से अधिक में येलो अलर्ट जारी किया
टोंक में हुई बरसात

IMD Alert Of Rain: मौसम विभाग जयपुर केंद्र ने सोमवार शाम दो तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है. चेतावनियों के अनुसार अगले 3 घंटों के दौरान कई जिलों में 40-80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं, आकाशीय बिजली, और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इन जगहों के लिए मिली चेतावनी 

पहली चेतावनी में सीकर, उदयपुर, झुंझुनूं, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, नागौर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, दौसा और दूसरी चेतावनी में टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, भीलवाड़ा, जयपुर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, अजमेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज अंधड़

इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज अंधड़, कुछ क्षेत्रों में “ गति 70-80 किमी/घंटा तक, आकाशीय बिजली, हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, जोधपुर, पाली, नागौर, कोटा, करौली, झालावाड़, बारां, टोंक, राजसमंद, डूंगरपुर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर में येलो अलर्ट जारी है.
यहाँ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, आकाशीय बिजली, कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है.

टोंक समेत कई इलाकों में बारिश 

सोमवार को शाम को टोंक में अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ मानसून पूर्व की तेज बरसात से सड़कों पर पानी बहने लगा. दुपहिया ओर चार पहिया वाहनों को लाइट जलाकर गाड़िया चलानी पड़ी. मानसून पूर्व की यह बरसात किसानों के लिए फायदे का सौदा है जिससे वह अब खेतों की हकाई में जुट जाएंगे, वहीं दूसरी ओर गर्मी से भी लोगों को इस बरसात से राहत मिलेगी. अचानक आए मौसम में बदलाव के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. 

यह भी पढ़ें - खनिज खोज में होगा AI का इस्तेमाल,  सटीक और वैज्ञानिक तरीके से होगी मिनरल एक्सप्लोरेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com