विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2026

राजस्‍थान में मेघगर्जन के साथ बार‍िश, तापमान में कमी; IMD की नई भव‍िष्‍यवाणी 

Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 16 और 17 मार्च को राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.

राजस्‍थान में मेघगर्जन के साथ बार‍िश, तापमान में कमी; IMD की नई भव‍िष्‍यवाणी 
फाइल फोटो.

Weather Update: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और हल्की बारिश के असर से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है. अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. हालांकि, 18 से 21 मार्च के दौरान एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है. इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. 

आंधी के साथ हल्की बारिश 

18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्यतः शुष्क रह सकता है. 

19 मार्च को बारिश का अलर्ट 

19 और 20 मार्च को इस विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव रहने का अनुमान है.  इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान TSP क्षेत्र में आरक्षण पर रार, विजय बैंसला ने CM को लिखा पत्र, उठाई आरक्षण की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com