विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

Rajasthan: टोंक के फ्रेजर ब्रिज के पास बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत, एक साथ नहाते समय हुआ हादसा

8 Person died due to drowning in Banas river: खबर के मुताबिक युवक वहां नहाने गए थे, पहले कुछ युवक डूबे, जिन्हें बचाने के लिए दुसरे युवक नदी में कूदे, जिसके बाद उनकी भी डूबने से मौत हो गई.

Rajasthan: टोंक के फ्रेजर ब्रिज के पास बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत, एक साथ नहाते समय हुआ हादसा
टोंक में बनास नदी में 11 युवकों के डूबने की खबर है, जिनमें से 8 की मौत की खबर है.

Tonk Banas River Incident: टोंक में बनास नदी पर बड़ा हादसा हो गया, जहां फ्रेजर ब्रिज के पास नहाते समय 11 युवक पानी में डूब गए. हादसे में अब तक 8 युवकों की मौत की खबर है, जबकि कुछ युवकों को अस्पताल लाया गया है. यह हादसा टोंक के पुराने पुल पर हुआ है. जहां सभी युवक एक साथ नहाने गए थे. घटना के बाद टोंक सआदत अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई है. 

टोंक जिले में बनास नदी पर पुरानी पुलिया के पास नहाते समय 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य को गंभीर हालत में सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक सभी जयपुर निवासी बताए जा रहे हैं जो पिकनिक मनाने टोंक आए थे. सभी की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. 

जयपुर से पिकनिक के लिए आए थे युवक 

पुलिस के मुताबिक जयपुर से 11 युवक पिकनिक के लिए टोंक आए थे. बनास नदी की पुरानी पुलिया के पास सभी ने पानी में उतरकर नहाना शुरू किया. नहाते वक्त एक युवक डूबने लगा, उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर सभी डूबते चले गए. किसी तरह स्थानीय लोगों ने तीन को बचाया, लेकिन 8 की जान नहीं बचाई जा सकी. सआदत अस्पताल, टोंक में भारी भीड़ जमा हो गई है. 

मौके पर पहुंचा प्रशासन 

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र सिंह  और एसडीएम व अन्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं. स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं.

डूबने से जिनकी मौत हुई उनके नाम 

नौशाद (35) – निवासी हसनपुरा, कासिम – निवासी हसनपुरा, फरहान – निवासी हसनपुरा, रिजवान (26) – निवासी घाटगेट, नवाब खान (28) – निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती, बल्लू – निवासी घाटगेट, साजिद (20) – निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती और नावेद (30) – निवासी रामगंज बाजार शामिल है। जबकि शाहरुख (30) – निवास घाटगेट, सलमान (26) – निवासी घाटगेट और समीर (32) – निवासी घाटगेट को समय रहते बचा लिया गया। 

CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुःख 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुःख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, '' टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com