विज्ञापन

टोंक में सीएम भजनलाल और नितिन नबीन का दौरा, VIP मूवमेंट के चलते कई रास्ते बंद; जाने पार्किंग और रूट प्लान

राजस्थान के टोंक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और सीएम भजनलाल शर्मा की बड़ी जनसभा होने जा रही है. सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए शहर के कई रास्ते बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है.

टोंक में सीएम भजनलाल और नितिन नबीन का दौरा, VIP मूवमेंट के चलते कई रास्ते बंद; जाने पार्किंग और रूट प्लान
टोंक में सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए शहर के कई रास्ते बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है.

Rajasthan News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के टोंक दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में व्यापक फेरबदल किया है. यदि आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं तो रूट चार्ट जरूर देख लें. शहर के मुख्य मार्ग जैसे छावनी चौराहा, पुलिस लाइन, बम्बोर दरवाजा, रूई पेंच, कंकाली माता मंदिर कट और घंटाघर तक का रास्ता आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेगा.

यहां खड़ी कर सकेंगे अपनी गाड़ियां

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग के अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं. सभी बसों और कारों की पार्किंग कृषि मंडी में सुनिश्चित की गई है. वहीं दुपहिया वाहनों (टू-व्हीलर) के लिए हाट मैदान और दशहरा मैदान में जगह सुरक्षित की गई है.

सवाई माधोपुर पुलिया के नीचे से रिलायंस पेट्रोल पंप और सेंट एंस्लेम स्कूल होते हुए कृषि मंडी तक 'वन-वे' व्यवस्था लागू रहेगी. जयपुर की ओर से आने वाले वाहन कामधेनु सर्किल और बस स्टैंड होते हुए पार्किंग स्थल तक पहुँच सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

पायलट के गढ़ में बीजेपी की हुंकार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक में नितिन नबीन का यह पहला राजस्थान दौरा है. इसे सफल बनाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने दावा किया है कि इस सभा में 20 हजार से ज्यादा लोग जुटेंगे. चिलचिलाती धूप और 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुके पारे को देखते हुए सभा स्थल पर 135×500 साइज का एक विशाल डोम और दो छोटे वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं. साथ ही कार्यकर्ताओं के लिए पानी और छाया के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

राजस्थानी रंगों में रंगा टोंक शहर

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरा शहर बैनर और होर्डिंग से पट गया है. हेलीपैड से सभा स्थल तक उनके स्वागत में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखेगी. कार्यक्रम में कच्छी घोड़ी नृत्य, अलगोजा पार्टियां, कालबेलिया और भवाई नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे. साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं कलश यात्रा निकालकर नेताओं का अभिनंदन करेंगी. नितिन नबीन आज सुबह 11:15 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा टोंक पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा सभा स्थल के लिए रवाना होंगे.

यह भी पढ़ें- School Timing: करौली में स्‍कूल का बदला समय, कक्षा 1 से 8 तक के बच्‍चों को राहत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com