सुसाइड या धर्मांतरण का दबाव? नाबालिग छात्र की मौत के बाद भाई का सनसनीखेज आरोप-'लड़की के कहने पर किया खतना'

राजस्थान के टोंक में नाबालिग छात्र की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है. परिजनों ने मुस्लिम लड़की और उसके साथियों पर धर्मांतरण के दबाव और जान से मारने की धमकी के संगीन आरोप लगाए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान के टोंक में नाबालिग छात्र की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है.

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू महावीर नगर में रहने वाले कुणाल नाम के एक नाबालिग स्कूली छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पहली नजर में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है लेकिन मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों ने इस घटना को एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मोड़ दे दिया है.

"धर्मांतरण का बनाया जा रहा था दबाव"

मृतक की मां जो जेल में कार्यरत हैं उन्होंने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई. मां का आरोप है कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों और एक लड़की के संपर्क में था. यह संपर्क ट्यूशन जाने के दौरान शुरू हुआ था. मां के अनुसार उस लड़की ने लड़के को प्रपोज किया था और धीरे-धीरे उस पर धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव बनाया जाने लगा. आरोप है कि लड़के और उसके परिवार ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं.

Advertisement

सिस्टम पर भी मां ने उठाए सवाल 

मृतक की मां ने प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि बेटे की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों से अपना ट्रांसफर करने की गुहार लगाई थी. मां का कहना है कि "अगर समय रहते मेरा ट्रांसफर कर दिया जाता तो आज मेरा बेटा जिंदा होता." उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति के पक्ष से भी बेटों को धमकियां मिल रही थीं, जिससे परिवार पहले से ही मानसिक तनाव में था.

'फोन पर रोज मिलती थी धमकियां'

मृतक के भाई आरोप लगाया कि एक युवक ने इस पूरी घटना की साजिश रची थी और लड़की उसे फोन पर लगातार धमकियां दे रही थी. भाई का कहना है कि ' मृतक इतना डरा हुआ था कि वह घर से बाहर निकलने में भी कतराता था. उसे टॉर्चर किया जाता था और उसके माता-पिता को भी गंदी गालियां दी जाती थीं. इन सभी धमकियों की कॉल रिकॉर्डिंग और सबूत उसके मोबाइल में मौजूद हैं. भाई ने यह भी बताया कि 'एक बार यह बाइक से गिर गया था, तब इसमें समझ नहीं थी और उस लड़की के कहने पर इसने खुद ही अपना खतना भी कर लिया था'.

क्या हुआ उस आखिरी रात?

मृतक की मां ने आगे बताया कि मैं डिप्रेशन की दवा लेती हूं, इसलिए दवा खाकर मैं भी सो गई. वह लड़की उसे रोज रात 3 बजे फोन करती थी, शायद कल भी उसी का फोन आया था. वह कल बहुत खुश था क्योंकि आज हमें यहां से जाना था. सुबह जब मेरी मां ने दरवाजा खोला, तो देखा कि उसके साथ यह हादसा हो गया है. धर्म परिवर्तन कराने के चक्कर में मेरे बेटे की जान ले ली गई."

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना अधिकारी भंवर लाल वैष्णव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. परिजनों द्वारा दी गई नामजद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मोबाइल रिकॉर्डिंग्स और अन्य सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस से खतने के बारे में पूछा तो, उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- शराब पीकर टीचर ने बच्‍चों को पीटा, पुल‍िस ने आरोपी श‍िक्षक को ह‍िरासत में ल‍िया 

Topics mentioned in this article