टोंक जिले के मालपुरा उपखण्ड में एक युवक ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की जो वजह सामने आई है. उसे सुनकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाएंगे. आवड़ा गांव में हुई इस घटना में पहली पत्नी के रहते हुए दूसरे समाज की पत्नि लाने पर चाचा ने विरोध जताया. जिस पर भतीजे को चाचा का विरोध जताना नागवार गुजरा और चाचा के विरोध से नाराज़ भतीजे सुरेश नें अपने ही चाचा रमेश को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया और फरार हो गया. पुलिस अब हत्या के आरोपी युवक की तलाश में जुटी है.
दूसरी पत्नी रखने से चाचा ने किया मना
जानकारी के अनुसार, घटना पचेवर थाना क्षेत्र के आवड़ा गांव की है. चाचा की हत्या के बाद भतीजा मौके फरार हो गया है. आरोपी भतीजे सुरेश बावरिया की पहली पत्नी बावरिया समाज से है. ऐसे में वह भील समाज की एक महिला को अपनी पत्नि के रूप में साथ रख रहा था. अपने भतीजे द्वारा समाज बावरिया समाज को छोड़ दूसरे समाज की महिला को पत्नि के रूप में साथ रखने से चाचा रमेश बावरिया बेहद ख़फा था.
बताया जा रहा है कि चाचा रमेश अपने भतीजे सुरेश को बार बार इसके लिये ऊलाहना देते हुए भील जाति की महिला को छोड़ने के लिये दबाव बना रहा था. मृतक के परिजनों की माने तो भतीजे ने इसी बात से नाराज़ होकर अपनी बंदूक से गोली मार चाचा रमेश की हत्या कर दी. ख़ास बात यह है कि अपने भतीजे की दूसरी शादी से नाराज़ चाचा रमेश बावरिया के भी दो पत्नियां हैं.
खुद चाचा के थी 2 पत्नियां
रमेश की पहली पत्नी से चार पुत्रियां और दूसरी पत्नी से दो पुत्रियां हैं. ऐसे में कुल छह नाबालिग पुत्रियां पिता के साये से वंचित हो गयी हैं. इस घटना के बाद पुलिस की एमआईयू ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटायें जबकि एसपी राजेश कुमार ने आरोपी भतीजे की गिरफ्तारी के लिये डीएसपी आशिष कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी हैं.पुलिस नें इस संबंध में हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है.
यह भी पढें- अजमेर में पूछताछ के दौरान RPS पर हमला, आरोपी ने लोहे का गेट घुमाकर घायल किया; बस्ती से गिरफ्तार