विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2025

अजमेर में दर्दनाक रेल हादसा, युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत 

पुलिस को मृतक की जेब से कलर पेंट के संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी पेंटिंग कार्य से जुड़ा हो सकता है. 

अजमेर में दर्दनाक रेल हादसा, युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत 
हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया. 

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलाब बाड़ी आम के तालाब के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ. जब ट्रेन संख्या 19412 वहां से गुजर रही थी. ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया. 

पुलिस और रेलवे टीम पहुंची 

रेलवे के की मेन हनीफ खान ने बताया कि हादसे की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दी गई, जिसके बाद अलवर गेट थाना पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. पुलिस ने मौके से मिले सामान को सील कर द‍िया. घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

जेब से मिले दस्तावेज से मिली सुराग की उम्मीद 

प्रारंभिक जांच में मृतक के आसपास के क्षेत्र का निवासी होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस अब दस्तावेजों और आसपास के श्रमिकों से जानकारी जुटाकर मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है. शव को अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों की तलाश जारी है. 

यह भी पढ़ें: केंद्रीय कैबिनेट से 8वें वेतन आयोग की शर्तों को मंजूरी मिलने से सीकर के कर्मचारियों में खुशी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close