विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

पर्यावरण दिवस पर राजस्थान लेखा सेवा परिषद का आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस पर लेखा सेवा परिषद ने आह्वान किया कि पर्यावरण को लेकर सजग रहने का यह अभियान एक दिन का आयोजन ना रहे, बल्कि इसे एक सतत आंदोलन के रूप में जारी रखा जाना चाहिए.

पर्यावरण दिवस पर राजस्थान लेखा सेवा परिषद का आह्वान

Rajasthan: राजस्थान में इस वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. इस दौरान राजस्थान लेखा सेवा परिषद ने जयपुर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस पौधारोपण अभियान के दौरान परिषद के अधिकारियों और समस्त कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जयपुर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में वृक्षारोपण किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य के तहत गर्व और स्नेह के साथ हज़ारों पौधों को रोपा गया.

इस अवसर पर जयपुर स्थित वित्त भवन, उद्योग भवन, पेंशन भवन जैसे अनेक कार्यालय परिसरों में वृक्षारोपण किए गए. साथ ही राज्य के विभिन्न कोषालयों तथा जिलास्तरीय कार्यालयों समेत विभिन्न सरकारी परिसरों में हरित संकल्प की नई चेतना के साथ पौधे लगाए गए. परिषद की ओर से एक बयान में कहा गया," यह केवल प्रतीकात्मकता नहीं थी, बल्कि यह आत्मविश्वास से भरी एक घोषणा थी कि राजस्थान लेखा सेवा के अधिकारीगण का दृष्टिकोण  पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने उत्तरदायित्व को लेकर स्पष्ट एवं गंभीर है.

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान लेखा सेवा परिषद ने प्रदेश भर के अपने उन सभी अधिकारियों का प्रकृति के लिए गंभीर प्रतिबद्धता दिखाने के लिए आभार प्रकट किया. परिषद ने आशा जताई कि पूरे राज्य के विभिन्न राजकीय कार्यालयों में इस अवसर पर लगाए गए पौधे आने वाले भविष्य में परिषद के पर्यावरणीय संकल्प की जीवंत मिसाल बनेंगे.

इसके साथ ही परिषद ने यह भी आह्वान किया कि पर्यावरण को लेकर सजग रहने का यह अभियान एक दिन का आयोजन ना रहे, बल्कि इसे एक सतत आंदोलन के रूप में जारी रखा जाना चाहिए. परिषद ने आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण को कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए जिससे प्रदेश की आगे की राह और भी हरित होगी.

ये भी पढ़ें-: वंदे गंगा अभियान पर सीएम भजनलाल बोले- हमारे द्वारा बहाई गई पसीने की एक-एक बूंद ...प्रदेशवासियों के लिए अमृत का काम करेगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com