झालावाड़ के कालीसिंध पुलिया से कूदकर जान देने वाली युवती के मामले में अब परिजनों ने बड़ा खुलासा किया है. मृतका के पिता दिलीप कुमार माली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी से प्रेम करने का दावा करता था, और लगातार परेशान कर रहा था. उसे ब्लैकमेल कर रहा था.
बेटी के साथ करता था मारपीट
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी युवक नरेंद्र माली विनीता को लगातार प्रताड़ित करता था. परिजनों का कहना है कि वह मारपीट करता था, और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था, जिससे युवती लंबे समय से तनाव में थी.
प्रताड़ना से तंग युवती ने किया सुसाइड
परिजनों का आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर विनीता ने आत्मघाती कदम उठाया. उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है, जिससे युवती की मौत के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके.
यह भी पढ़ें: भिवाड़ी में नहीं थम रहा मजदूरों का आंदोलन, बालकिशन इंडस्ट्री के श्रमिक भी उतरे सड़कों पर, पुलिस फोर्स तैनात