प्रेमी के ब्‍लैकमेलिंग से परेशान थी युवती, इसलिए क‍िया सुसाइड; पर‍िजनों ने लगाए गंभीर आरोप 

युवती के परिजनों ने आरोप लगाया क‍ि एक लड़का उसकी बेटी को परेशान कर रहा था, और एक वीड‍ियो के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
झालावाड़ में युवती ने कालीसिंध पुलिया से कूदकर सुसाइड कर लिया था.

झालावाड़ के कालीसिंध पुलिया से कूदकर जान देने वाली युवती के मामले में अब परिजनों ने बड़ा खुलासा किया है. मृतका के पिता दिलीप कुमार माली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया क‍ि युवक उनकी बेटी से प्रेम करने का दावा करता था, और लगातार परेशान कर रहा था. उसे ब्‍लैकमेल कर रहा था.

बेटी के साथ करता था मारपीट  

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी युवक नरेंद्र माली व‍िनीता को लगातार प्रताड़ित करता था. परिजनों का कहना है कि वह मारपीट करता था, और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था, जिससे युवती लंबे समय से तनाव में थी.

Advertisement

प्रताड़ना से तंग युवती ने किया सुसाइड 

परिजनों का आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर विनीता ने आत्मघाती कदम उठाया. उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है, जिससे युवती की मौत के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके.

यह भी पढ़ें: भिवाड़ी में नहीं थम रहा मजदूरों का आंदोलन, बालकिशन इंडस्ट्री के श्रमिक भी उतरे सड़कों पर, पुलिस फोर्स तैनात

Topics mentioned in this article