विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2024

गृह क्लेश से परेशान दंपति ने 2 बेटों की हत्या कर करली थी आत्महत्या, पुलिस की जांच में ख़ुलासा 

पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आ रही है. लेकिन पुलिस की तरफ से फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. एफएसएल की टीम मामले की जांच की जा रही है.

गृह क्लेश से परेशान दंपति ने 2 बेटों की हत्या कर करली थी आत्महत्या, पुलिस की जांच में ख़ुलासा 
झालवाड़ की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में मंगलवार को एक दंपत्ति ने कथित तौर पर अपने दो नाबालिग बेटों की हत्या कर खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मामला मंगलवार का है. बुधवार को पुलिस ने मामले में खुलासा किया है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना गंगधार थाना क्षेत्र के जैतखेड़ी गांव में हुई थी. पुलिस के मुताबिक नागू सिंह (30), संतोषबाई (23) और उनके बेटे युवराज सिंह (5) का शव घर में फंदे से लटके मिले जबकि उनका एक साल का बेटा बिस्तर पर मृत पाया गया.

झालवाड़ की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि बड़े बेटे की हत्या फांसी पर लटकाकर की गई, जबकि छोटे बेटे की गला घोंटकर हत्या की गई. तोमर ने बताया कि पहली नजर में घटना की वजह पारिवारिक विवाद माना जा रहा है.

झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के जैता खेड़ी में पति-पत्नी सहित उनके दो बच्चों के आत्महत्या किए जाने की खबर के बाद हर कोई सकते में है. घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में कोहराम मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचित किया, बाद में गंगधार पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर चोमेहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आ रही है. लेकिन पुलिस की तरफ से फिलहाल कोई पुष्टि 
एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है जिसके द्वारा जांच की जा रही है.

यदि घटनास्थल के दृश्य की बात करें तो वहां सबसे छोटे बालक का शव पलंग पर पड़ा हुआ मिला है, जिसके भी गले पर रस्सी जैसे निशान बताए जा रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि छोटे बालक की मौत पहले हो गई थी, संभवतया उसके शव को उतार कर किसी ने पलंग पर लिटाया है, जबकि तीन अन्य फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले हैं. जिनको पुलिस द्वारा उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया था.

यह भी पढ़ें - Navy Day पर जानिए भारतीय नौसेना के 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' की कहानी, जब दो दिन में पाकिस्तान के छूटे पसीने

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com