भरतपुर में नदबई नेशनल हाईवे-21 पर सोमवार, 24 अगस्त को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए जिनमें में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि चार कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें एक हादसा देर रात हुआ जब माल लेकर जा रहा एक ट्रक कांवड़ियों के जत्थे से जा भिड़ा. दूसरा हादसा तड़के हुआ जब एक स्लीपर ने बाइक से जा रहे कांवड़ियों को टक्कर मार दी.
बाइक सवार कांवड़ियों के साथ हादसा
पहला हादसा सोमवार सुबह 4 बजे जयसिंहपुरा हिंडौन निवासी रामवीर (25) अपने साथी हीरा सिंह (45) के साथ सोरोंजी से कांवड़ लेकर गांव लौट रहे थे तभी बांसी और लुलहारा गांव के बीच हुआ, जहां स्लीपर बस ने कांवड़ियों की बाइक को टक्कर मार दी.हादसे में बाइक सवार कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई.
जत्थे को ट्रक ने मारी टक्कर
वहीं दूसरा हादसा रविवार रात 12 बजे गांव उरदेन, जिला करौली निवासी हंसराज सैनी (30) पुत्र तेजपाल सैनी अपने साथी रूपसिंह, रामखिलाड़ी सहित अन्य कांवड़ियों के साथ कांवड़ लेकर जा रहे थे. हन्तरा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डाक पार्सल ट्रक ने कांवड़ियों के जत्थे को टक्कर मार दी. घालय कांवड़ियों में से हंसराज सैनी (30) की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कांवड़िये का पैर कट गया और कई अन्य कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए.
हाईवे पर हड़कंप
दोनों हादसों के बाद नेशनल हाईवे-21 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि एक मृतक कांवड़िये के शव को भरतपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.
दूसरे हादसे में गंभीर घायल कांवड़िये को जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. उसके शव को हलेना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
ये भी पढ़ें-: राजस्थान में जोजरी नदी के दायरे में 100 मीटर तक निर्माण पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश