Sikar Minor Gangrape: नाबालिग गैंगरेप और मर्डर केस में 2 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग मुख्य आरोपी भी पकड़ा गया

सीकर जिले में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने बच्ची को कुंए में डालकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीकर:

सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी इलाके में कुछ दिन पहले नाबालिग बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी कुएं में डालकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा किया है. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से मामले में पूछताछ की जा रही है.

मामले में मुख्य आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़कर उसके सहयोगी समीर पुत्र मुमताज खान व गुलाम पुत्र ताज खान से गहनता से मामले में पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से जांच-पड़ताल कर साक्ष्य भी जुटा लिए हैं. 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई करवाई 

मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जल्द ही चालान पेश किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि मामला केस ऑफिसर स्कीम में लेकर न्यायालय से जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलवाने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के घर के रास्ते में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, जिसमें आरोपी दिखाई दे रहे है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

सहमति के आधार पर काम न होने पर ग्रामीण करेंगे प्रदर्शन

नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले से गुस्साए ग्रामीणों का कहा है कि नाबालिग का शव लेने के दौरान पुलिस और अधिकारियों के बीच जो सहमति हुई, उसे पर जल्द काम नहीं हुआ तो 29 सितंबर को ग्रामीणों की ओर से सभा की जाएगी और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-कुएं में मिला लापता नाबालिग बालिका का शव, दुष्कर्म की आशंका, परिजनों ने किया हंगामा

Topics mentioned in this article