विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2024

Rajasthan News: डीग में दो युवकों ने घर में घुसकर लड़की के साथ किया गैंगरेप, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी

डीग जिले में घर में अकेला पाकर दो लोगों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. साथ ही शोर मचाने पर कट्टा दिखाकर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी.

Rajasthan News: डीग में दो युवकों ने घर में घुसकर लड़की के साथ किया गैंगरेप, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी
लड़की के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप

Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले में घर में अकेली पाकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. आरोपियों ने कट्टा दिखाकर लड़की के साथ दरिंदगी. साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी, जब लड़की मां पहुंची तो डरी सहमी पीड़िता ने घटना के बारे में बताया है. पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है. 

घर पर अकेली थी लड़की

पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुऐ बताया कि वह 22 जून रविवार को 12 बजे के करीब में दवा लेने के लिए बाजार गया हुआ था. उसकी पत्नी जंगल में अपनी बकरियों को लेकर चराने गई हुई थीं. इस दौरान उसकी बेटी घर पर अकेली थी. पीड़िता के पिता ने आगे बताया कि इस दौरान मौका पाकर सकील और मुस्कीम घर में घुस गए. सूने मकान में लड़की के साथ कट्टे दिखाकर गैंगरेप किया. 

शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी

साथ ही दोनों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी. जब कुछ ही समय बाद मेरी पत्नी घर पर पहुंची तो दोनों युवक मेरी लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देकर घर की दीवार कूद कर फरार हो गए. शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि जब मेरी पत्नी लड़की के पास पहुंची तो वह डरी और सहमी हुई थी. उसने दो युवकों द्वारा गैंगरेप के बारे में अपनी मां को बताया.

दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता के पिता की तहरीर पर कामा पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया. घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवकों की तालाश मे जुट गई है. थाना आधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई है, जल्द ही आरोपियो को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल, सगे भाई और पति समेत 3 लोगों ने महिला को दी दर्दनाक मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com