विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2025

Rajasthan: पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को लगाई आग, सास बचाने आई तो वह भी जलकर राख

Udiapur News: नागरिक सुरक्षा विभाग और फायर बिग्रेड की टीम ने शव को बाहर निकाल बड़गांव थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया.

Rajasthan: पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को लगाई आग, सास बचाने आई तो वह भी जलकर राख

Mother in law & daughter in law burnt in fire: उदयपुर में विवाद के चलते बहू ने खुद को आग लगाई तो सास भी उसके साथ जलकर राख हो गई. बड़गांव थाना के जिंडोली गांव में गुरुवार रात को घटना हो गई. इसमें मांगीबाई (35) और पप्पा (65) की मौत हो गई. सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दोनों ही शव को बाहर निकाल बड़गांव थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया. दरअसल, पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को आग लगाई थी. इसी बीच, जब सास बचाने गई तो वह भी आग की चपेट में आ गई. 

मां-पत्नी को जलता देख चिल्लाने लगा शख्स

इस घटना के बाद युवक बुरी तरह सदमे में आ गया. मां और पत्नी को अपनी आंखों के सामने जलता देख वह चिल्लाने लगा. घर के बाहर खड़ा होकर जब वह चिल्ला रहा था तो लोग भी उसे देखकर भागकर आए. वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन बाड़े में सूखी घास होने के कारण आग काबू में नहीं आई और विकराल रूप लिया.

(खबर अपडेट की जा रही है.)

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close