Udaipur News: राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर के The Oberoi Udaivilas में आयोजित Oberoi Concours d'Elegance 2026 का दूसरा संस्करण इस बार खास रहा. यहां 31 विंटेज मोटरबाइक्स ने लोगों को बीते दौर की सैर कराई. BMW Harley-Davidson Norton Motorcycles Sunbeam और BSA जैसे दिग्गज ब्रांड यहां आकर्षण का केंद्र बने.
माचिस से जलती थी हेडलाइट
जहांगीर फोरूघ की 1926 और 1927 मॉडल A.J. Stevens मोटरसाइकिलें शो की शान रहीं. 1926 मॉडल में हेडलाइट जलाने के लिए कार्बाइड और पानी मिलाकर माचिस से आग लगानी पड़ती है.

इसमें बैटरी नहीं है और गियर हाथ से बदलने पड़ते हैं. 1927 का रेसिंग मॉडल बिना लाइट और हॉर्न के केवल रेस ट्रैक के लिए बनाया गया था. विशेषज्ञ मानते हैं कि दुनिया में ऐसी केवल लगभग 10 बाइक ही बची हैं. जहांगीर बताते हैं कि उन्हें ये बाइकें कबाड़ में मिली थीं. उन्होंने खुद इंजन जोड़कर इन्हें तैयार किया. आज इनकी कीमत लगाना मुश्किल है.

जुनून और आजादी की कहानी
पुणे के आदिल जल दरुखानावाला कहते हैं कि बाइक चलाना असली आजादी का एहसास देता है. वहीं अनिल भिंगारदे द्वारा बहाल की गई BSA गोल्ड स्टार बाइक को भारत से लंदन तक दो बार चलाया गया है. उन्होंने अपनी 16 विंटेज बाइक खुद तैयार की हैं.हफीज कॉन्ट्रैक्टर की 1959 मॉडल सनबीम उस दौर की सुपरबाइक मानी जाती थी जिसमें दो सिलेंडर और दो क्रैंकशाफ्ट हैं.

इतिहास को फिर से जीवंत करने की कोशिश
कार्यक्रम के क्यूरेटर सिद्धराज सिंह के अनुसार इन क्लासिक मोटरसाइकिलों को अलग अलग श्रेणियों में रखा गया है ताकि लोग 1930 से पहले और 1946 से 1969 के दौर की तकनीक को समझ सकें. जो लोग रोमांच और विरासत से जुड़ाव चाहते हैं उनके लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं रहा.
यह भी पढ़ें-