विज्ञापन
This Article is From May 03, 2025

कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़ी फिल्म जून में होगी रिलीज, विजय राज समेत इन लोगों ने निभाई भूमिका

28 जून 2022 को उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज ने इस घटना को अंजाम दिया था. इस निर्मम हत्याकांड का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था.

कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़ी फिल्म जून में होगी रिलीज, विजय राज समेत इन लोगों ने निभाई भूमिका
कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़ी फिल्म जून में होगी रिलीज

Udaipur Kanhaiyalal Murder: राजस्थान के उदयपुर में 3 साल पहले हुए चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म अगले महीने रिलीज होगी. फिल्म का नाम 'ज्ञानवापी फाइल्स- ए टेलर मर्डर स्टोरी' है, जिसमें विजय राज, प्रीति झंगियानी, रजनीश दुग्गल, कांची सिंह, मुश्ताक खान जैसे कलाकारों ने भूमिका है. फिल्म के निर्माता अमित जानी ने शनिवार को टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म के रिलीज को लेकर जानकारी दी है. 

समाज की चुप्पी पर प्रकाश डालती है फिल्म

अमित जानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह फिल्म उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या का नाटकीय पुनर्कथन है. इस घटना ने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया था. यह फिल्म इस कांड के पीछे की मानसिकता, संस्थागत कार्रवाई और समाज की चुप्पी पर प्रकाश डालती है. 

इस फिल्म की कहानी, रिसर्च और सामाजिक संदेश को लेकर चर्चा में है. भरत एस. श्रीनेत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय राज और प्रीति झंगियानी जैसे कलाकार शामिल हैं.

उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड को बड़े पर्दे पर उतारा गया है. फिल्म “द ज्ञानवापी फाइल्स – ए टेलर मर्डर स्टोरी” नाम से 27 जून 2025 को रिलीज होने जा रही है.
Latest and Breaking News on NDTV

4,500 स्क्रीन पर रिलीज होगी यह फिल्म

उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारत, ब्रिटेन, अमेरिका और दुबई समेत दुनिया भर में 4,500 स्क्रीन पर रिलीज होगी. बता दें कि 28 जून 2022 को उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज ने इस घटना को अंजाम दिया था.

आरोपियों ने इस हत्याकांड का वीडियो भी बनाया था. इस घटना के कुछ दिन बाद ही राजस्थान पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. कहा जाता है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर इस्लाम के खिलाफ एक पोस्ट का समर्थन किया था. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रहा है. 

यह भी पढे़ं- ​​​​​​​PM Modi Chittorgarh Visit: 'लोग कपड़ा सिलाने आते हैं, गला काट देते हैं', कन्हैयालाल हत्याकांड पर पीएम मोदी ने गहलोत को घेरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com