Udaipur School Tragedy: उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास स्थिति सेंट एंथनीज स्कूल मएक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. जिसने एक परिवार की खुशियां ही छीन ली. स्कूल में खेल के मैदान पर हुए एक हादसे में तीसरी कक्षा के छात्र महर्थ राज सिंह (8) की जान चली गई। स्पोर्ट्स टाइम के दौरान हैंडबॉल का भारी पोल बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
पिता के सामने आई इकलौते बेटे की लाश
हादसे की खबर मिलते ही बच्चे के पिता पुष्पेंद्र सिंह बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे. जैसे ही उन्होंने अपने मासूम बेटे के शव को देखा, वे बेहोश होकर गिर पड़े. महर्थ राज सिंह अपने परिवार का लाड़ला था और आरके पुरम क्षेत्र में रहता था.उनका पैतृक निवास बांसवाड़ा जिले का अंबाडा गांव है.
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के बाद सौंपा
बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया. साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. वही पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया, जो इसे बच्चे के पैतृक गांव लेकर रवाना हो गया.
इलाज के दौरान हुई बच्चे की मौत
गोवर्धन विलास थानाधिकारी राजेंद्र ने बताया कि पूछताछ में स्कूल के प्रिंसिपल विलियम डिसूजा ने बताया कि वह अपने ऑफिस में थे और बच्चों का स्पोर्ट्स टाइम चल रहा था.अचानक PT टीचर आए और बताया कि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. वह तुरंत बाहर आए और बच्चे को कार में बिठाकर हॉस्पिटल के लिए निकल गए. जब वह हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर ने कहा कि बच्चे की पल्स चल रही है और वे उसका इलाज कर रहे हैं. लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. उन्होंने बच्चे के पिता को कार में ही इसकी जानकारी दी थी.
पोल पर छूलते समय बच्चे पर गिरा पोल
उन्होंने आगे कहा कि बाद में टीचर्स ने उन्हें इस घटना के बारे में बताया कि स्कूल में एक हैंडबॉल पोल है जो साइड में खड़ा था. जब बच्चे खेलते हैं, तो वे उसे बीच में ले आते हैं. तीन बच्चे उसी पोल पर लटके हुए थे. ऐसे में पोल नीचे गिर गया. दो बच्चों ने अपना बैलेंस बनाए रखा लेकिन महारथ राज सिंह नीचे गिर गए और पोल उन पर गिर गया. उन्होंने आगे कहा कि बच्चे की चोट बहुत सीरियस थी, इसलिए उसे स्कूल में फर्स्ट एड के लिए नहीं रोका गया.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: हाईवे पर अचानक धूं-धूं कर जलने लगी बस, जलती बस से ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान