विज्ञापन

आज शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका और विजय, होटल के बाहर बच्चों को बांटी गई मिठाईयां

आज (26 फरवरी) शाम दोनों शादी के बंधन में बधने वाले हैं. होटल और आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

आज शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका और विजय, होटल के बाहर बच्चों को बांटी गई मिठाईयां

उदयपुर में अभिनेत्री रश्मिका और विजय देवरकोंडा के शादी समारोह की रस्में जारी हैं. एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी की रस्म शुरू हो चुकी है. आज (26 फरवरी) शाम दोनों शादी के बंधन में बधने वाले हैं. होटल और आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. निजी बाउंसरों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. वहीं, आज देवरकोंडा परिवार की ओर से गांव में मिठाईयां बांटी गई. होटल आईटीसी मोमेंटोज गेट के बाहर बच्चों को मिठाई बांटी गई.   

कल हुई थी हल्दी की रस्म

विजय और रश्मिका की हल्दी ही रस्म बुधवार (25 फरवरी) को हुई. दोनों की शादी की खूब चर्चाएं हो रही है. शादी से पहले दो दिनों तक 'प्री-वेडिंग' कार्यक्रम आयोजित किए गए. विजय और रश्मिका की वेडिंग कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है. जहां मेहमानों के फोन तक को मंजूरी नहीं दी गई है, वहीं वेडिंग डेस्टिनेशन से दूर तक बाउंसर लगाए गए हैं. यहां तक कि ड्रोन पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. सिक्योरिटी ऐसी की परिंदा भी पर नहीं मार सकता.

सोशल मीडिया पर विजय ने शेयर की थीं ये तस्वीरें

विजय ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर हल्दी समारोह की सजावट की तस्वीरें साझा कीं. इनमें गोलाकार खुले स्थान पर बीच में दो लकड़ी की छोटी चौकियां रखी गई थीं, जिनके चारों ओर पीले और नारंगी गेंदे की पंखुड़ियों से सजी टोकरी रखी थी. एक अन्य तस्वीर में फूलों के आकार के नाम वाले कार्ड दिखे, जिन पर “रशी” और “विजय” हुआ लिखा था.

यह भी पढ़ेंः हरीश चौधरी के सवाल पर मंत्री का पलटवार- जिनके घर शीशे के बने होते हैं, वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close