विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

Rajasthan: विक्रम भट्ट, पत्नी श्वेतांबरी समेत 6 लोगों को उदयपुर पुलिस ने भेजा नोटिस, पेश नहीं हुए तो होगी गिरफ्तारी

Udaipur News: फिल्म डायरेक्टर पर आरोप है कि 4 फिल्मों का वादा कर डॉ. अजय मुर्डिया से ऑनलाइन 44.29 करोड़ रुपए लिए गए.

Rajasthan: विक्रम भट्ट, पत्नी श्वेतांबरी समेत 6 लोगों को उदयपुर पुलिस ने भेजा नोटिस, पेश नहीं हुए तो होगी गिरफ्तारी
बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट

Ajay murdia vs Vikram bhatt case: उदयपुर में फिल्म बनाने के नाम पर डॉक्टर से ठगी के मामले में फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट समेत 6 लोगों को नोटिस भेजा गया है. इंदिरा आईवीएफ के फाउंडर डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ की धोखाधड़ी केस में नोटिस जारी किया गया है. मामले की जांच कर रहे डिप्टी छगन पुरोहित ने बताया कि सभी को मुंबई स्थित उनके निवास पर नोटिस भेजकर 8 दिसंबर तक पेश होने के लिए कहा गया है. उदयपुर पुलिस के सामने पेश नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और वेंडर संदीप विश्वनाथ त्रिभुवन 1 दिसंबर तक रिमांड पर हैं.

फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद लटकी तलवार

फिल्म डायरेक्टर पर आरोप है कि 4 फिल्मों का वादा कर डॉ. अजय मुर्डिया से ऑनलाइन 44.29 करोड़ रुपए लिए गए. डॉ. अजय मुर्डिया से फिल्मों के निर्माण के लिए 200 करोड़ की कमाई का झांसा दिया गया था. इसी दौरान 30 करोड़ की धोखाधड़ी की गई है. फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद डायरेक्टर विक्रम भट्ट पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. भट्ट ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में ट्रांजिट बेल के लिए अर्जी लगाई है. 

करार हो गया, लेकिन शूटिंग शुरू नहीं 

जानकारी के मुताबिक, चौथी फिल्म महाराणा (परिवर्तित नाम रण) के निर्माण का ही करार 25 करोड़ रुपए में हुआ था, जिसकी शूटिंग तक शुरू नहीं हुई है. करीब 30 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई गई है. पुलिस को पीड़ित डॉक्टर और विक्रम भट्ट के बीच डील करवाने वाले उदयपुर के दिनेश कटारिया की तलाश में जुटी है।.

विक्रम भट्ट की बेटी पर भी कस सकता है शिकंजा

मामले में विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट, मुदित बुटट्टान, गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव डीएससी चेयरमैन, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज मुंबई व अशोक दुबे जनरल सेक्रेटरी, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज भी आरोपी हैं. जांच में इनकी भूमिका का पता लगाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ेंः सचिन पायलट बोले- मौलाना मदनी को मैं नहीं जानता, शौर्य दिवस वाले सरकारी आदेश पर कुछ भी बोलने से इनकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com