विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2025

Rajasthan: बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका! SI भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू

RPSC ने आधिकारिक अधिसूचना पिछले महीने 17 जुलाई को जारी की थी. ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से शुरू होंगे. परीक्षा की प्रस्तावित तारीख 5 अप्रैल 2026 है.

Rajasthan: बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका! SI भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू
प्रतीकात्मक तस्वीर

Govt. Job Update: राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर (RAC) के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. भर्ती में 1 हजार 15 खाली पड़े पद को शामिल किया गया है. इस भर्ती के लिए युवाओं को करीब 8 महीने का समय मिलेगा. परीक्षा की प्रस्तावित तारीख 5 अप्रैल 2026 है. इस संबंध में आयोग ने पिछले महीने 17  जुलाई को आधिकारिक अधिसूचना को जारी की थी. वहीं, ऑनलाइन आवेदन आज (10 अगस्त) से शुरू होंगे.

इन पदों पर होगी भर्ती

उप निरीक्षक (एपी) के 896, उप निरीक्षक (एपी) सहरिया के 4, उप निरीक्षक अनुसूचित क्षेत्र के 25, उप निरीक्षक आईबी के 26 और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 64 पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी. लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और इंटरव्यू के जरिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

तीसरी बार होगी SI भर्ती, इस बार पद सबसे ज्यादा

यह राजस्थान में तीसरी एसआई भर्ती परीक्षा है. इसमें 20 से 25 वर्ष की आयु के ग्रेजुएट 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले 2016 में 330 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी. जबकि साल 2021 में 859 पदों के लिए भर्ती हुई थी. जबकि इस बार सबसे ज्यादा 1 हजार के पार पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.

यह भी पढ़ेंः गहलोत के पूर्व PSO ने बेटे को सब इंस्पेक्टर बनाने में किया खेल, अब किरोड़ी लाल ने कही ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com